अब तक 1 लाख 64 हजार 194 मौतें और 23 लाख से ज्यादा संक्रमित: पेरिस में साफ-सफाई में उपयोग होने वाले पानी में कोरोनावायरस के सूक्ष्म अंश मिले

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 95 हजार 636 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 64 हजार 565 की मौत हो चुकी है। वहीं, छह लाख 15 हजार 668 ठीक भी हुए हैं। यूरोप में अब तक एक लाख से ज्यादालोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा इटली में 23 हजार 660 जान गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर स्पेन है, जहां 20 हजार 453 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में हुए कुल मौतों में करीब 63% यूरोप में ही हुई है। वहीं, कुल संक्रमितों में केवल अमेरिका में एक-तिहाई मरीज हैं। इस बीच, पेरिस में साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले पानी में कोरोनावायरस के सूक्ष्म अंश मिले हैं। एहतियात के तौर पर पानी के नेटवर्क को बंद कर दिया गया है। वहीं, अमेरिका के बाद ब्राजील में विभिन्न प्रांतो की ओर से लगाए गए लॉकडाउन का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 7 लाख 59 हजार 134 40 हजार 265 69 हजार 927
स्पेन 1 लाख 95 हजार 944 20 हजार 453 77 हजार 357
इटली 1 लाख 78 हजार 972 23 हजार 660 47 हजार 055
फ्रांस 1 लाख 52 हजार 894 19 हजार 718 36 हजार 578
जर्मनी 1 लाख 45 हजार 184 4 हजार 586 88 हजार
ब्रिटेन 1 लाख 20 हजार 067 16 हजार 060 उपलब्ध नहीं
चीन 82 हजार 735 4 हजार 632 77 हजार 062
तुर्की 86 हजार 306 2 हजार 17 11 हजार 976
ईरान

82 हजार 211

5 हजार 118 57 हजार 23
बेल्जियम 38 हजार 496 5 हजार 683 11 हजार 807

भारत ने कहा- यह पाकिस्तानी नेतृत्व का अजीब बयान

इस बीच भारत ने पाकिस्तानी नेतृत्व की कड़े शब्दों में आलोचना की है। दरअसल, प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह आरोप लगाया था किकोरोनावायरस महामारी की आड़ में भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा किपाकिस्तानी नेतृत्वद्वारा दिया गया यह बयान अजीब है। असल में यह मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। कारण कि पाकिस्तानी नेतृत्व वहां के आंतरिक मामलों को ठीक से नहीं सुलझा पा रहा है। ऐसे में कोरोना महामारी से मुकाबला करने के बजाए पड़ोसियों पर आरोप लगा रहा है।

स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में ऑनलाइन कॉन्सर्ट
स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में शनिवार कोऑनलाइन कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया।‘वन वर्ल्ड टुगेदर ऐट होम’ कार्यक्रम में दुनिया के 100 जाने-माने गायकों ने अपने घरों से ही प्रस्तुतिदी। ग्लोबल सिटिजन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सिंगर लेडी गागा के साथ मिलकर इसका आयोजन किया। इसका प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, ट्विच, यूट्यूब, ट्यूनइन और अमेजन प्राइम पर आठ घंटे तक चला।इस कार्यक्रम में भारतीय कलाकार विशाल मिश्रा, प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकी गायक एंड्रा डे, प्यूर्तोरिको के लुई फॉन्सी समेत कई जाने-माने गायक शामिल हुए।

ब्राजील: कोरोना के मामलों में वृद्धि

अमेरिका के बाद ब्राजील में विभिन्न प्रांतो की ओर से लगाए गए लॉकडाउन का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। ये लोग राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थक हैं। ब्राजील में राष्ट्रपति बोल्सोनारो लॉकडाउन के समर्थन में नहीं हैं, लेकिन कई राज्यों ने गवर्नर ने लॉकडाउन लगा रखा है, जिसका विरोध हो रहा है। ब्राजील में अब तक 2,372 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अब तक 36 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में 2,917 नए मामले मिले हैं। यहां अब कुल केस 36,925 हो गई है। ब्राजील के साओ पाउलो शहर में सबसे ज्यादामामले दर्ज किए गए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात: हाइड्रोक्सीक्लोरक्वीन की पहला खेप पहुंची
संयुक्त अरब अमीरात में भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरक्वीन की पहला खेप पहुंच गईहै। यूएई को 55 लाख डोज भेजी गई हैं। दवा मिलने पर यूएई ने भारत को धन्यवाद दिया है। दवा का इस्तेमाल कोरोना के इलाज के लिए किया जा रहा है। भारत अमेरिका, इजराइल, पोलैंड और ब्राजील समेत कई देशों को यह दवा भेज चुका है। यूएई में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: 24 घंटे में 29 हजार केस
अमेरिका में अब तक 40 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है,जबकि सात लाख 39 हजार 407 संक्रमित हैं। बीबीसी के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में 24 घंटों में 540 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 17 हजार 671 जान जा चुकी है। राज्य के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से खोलीगई तो संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ सकता है।

  • ट्रम्प ने शनिवार को कहा- हमें पता चला कि चीनवायरस के लिए जिम्मेदार है। अगर ऐसा है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। मृत्यु दर में अमेरिका नंबर वन नहीं, बल्कि चीन है। उन्होंनेदुनिया के सामने गलत आंकड़े पेश किए हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका संक्रमितों के इलाज में मदद के लिए ईरान को वेंटिलेटर की आपूर्ति कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘वे मुश्किल में हैं औरहमारे पास हजारों अतिरिक्त वेंटिलेटर हैं।’’ ईरान में अब तक पांचहजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि 80 हजार 868 संक्रमित हैं।
  • न्यूयॉर्क सिटी में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के बाहर सड़क पर नकली शव रखकर लोगों ने ट्रम्प प्रशासन की कोरोना पर नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एकप्रदर्शनकारी ने कहा- ट्रम्प प्रशासन अपने काम में पूरी तरह से नाकाम रहाहै।
  • सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका के कई राज्यों में लोग स्टे-ऐट-होम ऑर्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मिशिगन, केंटकी, मिनिसोटा,नॉर्थ कैरोलिना, ओहियो में सैकड़ों लोग सड़कों पर निकले।
न्यूयॉर्क सिटी में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के बाहर सड़क पर नकली बॉडी रखकर लोगों ने कोरोना पर ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर पर भड़के ट्रम्प
व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्पन्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर मैगी हैबमन पर भड़क उठे।न्यूयॉर्क टाइम्स में ट्रम्प के चीफ ऑफ स्टाफ की रोने की एक रिपोर्ट छपी थी, जिसे लेकर ट्रम्प नाराज थे। यह स्टोरी मैगी हैबमन की थी। ट्रम्प ने कहा- ये वहीं, मैगी हैबमन हैं, जिन्हें रूस की स्टोरी के लिए पुलित्जर मिला था, लोकिन वह स्टोरी ही गलत थी। उन्हें तो पुलित्जर वापस कर देना चाहिए। मैगी हैबमन न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट की उन रिपोर्टरों में शामिल थीं, जिन्हें 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की स्टोरी के लिए 2018 में पुलित्जर मिला था।

‘भारत-पोलैंड भाई-भाई’

भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मिलने पर पोलैंड के राजदूत एडम बराकोवोस्की ने एक वीडियो पोस्ट कर हिंदी में धन्यवाद दिया है। इसमें वे हिंदी में भारत को धन्यवाद दे रहे हैं। साथ ही वीडियो के अंत में भारत-पोलैंड भाई-भाई कहते हैं। पोलैंड में अभी तक संक्रमण के 9287 मामले सामने आए हैं और 360 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन: मौतों का आंकड़ा 16 हजार के पार

ब्रिटेन में 24 घंटे में 596 लोगों की मौत हुई है और 5,850 नए केस मिले हैं। यहां मौतों का कुलआंकड़ा 16 हजार 060 हो गया है, जबकि एक लाख 20 हजार 067 संक्रमित हैं। गुरुवार को विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब ने देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया है।

ब्रिटेन: लंदन में नेशनल यूथ ऑर्केस्ट्रा की ट्रम्पेट प्लेयर तियान सु (16) ने सोशल डिस्टेंसिंग ऑर्केस्ट्रा परफॉर्मेंस में हिस्सा लिया। देश में 21 दिन तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

अमेरिका से निर्वासित ग्वाटेमाला के प्रवासी संक्रमित
अमेरिका से निर्वासित किए गए ग्वाटेमाला के 19 नागरिक संक्रमित पाए गए हैं। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति अलेजांद्रो गियामाटेई ने रविवार को ट्वीट किया, “कुल 22 नये मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 19 निर्वासित प्रवासी हैं।” सरकार के ताजा आंकडों के अनुसार, ग्वाटेमाला में 257 संक्रमित हैं और अब तक सात लोगों की मौत हुई है।

ऑस्ट्रेलिया: संक्रमण की स्वतंत्र जांच हो
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारीज पायने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए। इसमें डब्ल्यूएचओ की भी भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ट्रम्प के उस बात से सहमत हैं, जब उन्होंने कहा था कि वायरस के लिए चीन जिम्मेदार है। चीन ने पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं बरती है। इस महामारी के बाद हमारे देश और चीन के रिश्तों में भी बदलाव आएगा। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी चीन पर सवाल उठा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन बांटते चर्च के वॉलेंटियर्स। देश में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है।

सऊदी अरब: 1,088 नए मामले
सऊदी अरब में 24 घंटों में 1,088 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से प्रभावितों की कुल संख्या 9,362 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार यहां अब तक 97 लोगों की जान जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, यहां अब तक कुल 1,398 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को आए नए मामलों में 79% प्रवासी थे।

जापान: 10 हजार संक्रमित

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को पूरे देश में आपातकाल लगा दिया। इससे पहले टोक्यो, ओसाका समेत सात प्रांतों में आपातकाल घोषित किया गया था। देश मेंसंक्रमण के मामले 10 हजार 296 हो गए हैं। वहीं 222 लोगों की मौत हो गई है।

जापान: टोक्यो में कोरोना के टेस्ट के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने टेंट लगाया है।

चीन: वुहान कम जोखिम वाला क्षेत्र घोषित
चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कोरोनावायरस का केंद्र रहे वुहान शहर को कम जोखिम वाला क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।चीन के स्टेट काउंसिल की ओर सेजारी जोखिम मानदंड के अनुसार, पिछले 14 दिनों में जिन शहरोंमें कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है, उसे कम जोखिम वाले क्षेत्रघोषित किया गया है।यहां अब तक 82 हजार 735 संक्रमित हैं, जबकि 4,632 की मौत हो चुकी है।

बांग्लादेश: अंतिम संस्कार में उमड़ीभीड़

बांग्लादेश के बृाह्मनबरिया जिलेके सोरैल में शनिवार को एक शीर्ष इस्लामिक उपदेशक मौलाना जुबेर अहमद अंसारीकी मृत्यु हो गई। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ नजर आई। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बांग्लादेश में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे में इतनी भीड़ का इकट्‌ठा होना बड़ी चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन ने इस मामले पर एक पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है।

बांग्लादेश: इस्लामिक उपदेशक मौलाना जुबेर अहमद अंसारी के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।

कनाडा: अमेरिका से लगी सीमा 30 दिनों के लिए बंद
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को घोषणा की कि कनाडा और अमेरिका की सीमा 30 दिनों के लिए फिर से बंद रहेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच किसी भी गैर-जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।सरकार ने 21 मार्च से ही अमेरिका के साथ सीमा बंद की हुई थी। यह पाबंदी मंगलवार को खत्म होने वाली थी।केवल माल ढुलाई और स्वास्थ्य तथा आपातकालीन स्थिति के लिए हीप्रवेश और निकासी की जा सकेगी। यहां संक्रमण के मामले 33 हजार 951 हो गए हैं और 1509 लोगों की मौत हो चुकी है।

कनाडा: मॉन्ट्रियल में एक मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

तुर्की : संक्रमण के मामलेईरान से ज्यादा

पश्चिम एशिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में तुर्की ईरान से आगे निकल गया है। यहां अब 86 हजार 306 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। बीते 24 घंटे में देश में 3 हजार 783 नए मरीज मिले जबकि 121 लोगों की मौत हुई। अब तक देश में 2017 लोगों ने इस वायरस की वजह से दम तोड़ा है। स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, तुर्की ने भी भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा मंगाई है।

इजराइल: लॉकडाउन में ढील
इजराइल में मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन बेरोजगारी दर 26% से ज्यादा है। सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियातन उपायों जैसे लॉकडाउन में अब ढील देनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार रात इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रविवार से हम व्यक्तिगत और आर्थिक क्षेत्रों को खोलना शुरू करेंगे। घर से बाहर एक साथ 10 लोगों को प्रार्थना करने की अनुमति होगी। कंपनियां अपने 30% कर्मचारियों को ऑफिस बुला सकती है। खुदरा दुकान जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी, घरेलू सामान, चश्मा, कंप्यूटर उपकरण और किताबें बेचने वाले स्टोर फिर से खुल सकेंगे। हालांकि, मॉल बंद ही रहेंगे। यहां 13,362 लोगसंक्रमित और 171 की मौत हो चुकी है।

इजराइल: तेल अवीव में खाली पड़ा बीच। यहां 13 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

रूस: मॉस्को में अब तक 176 की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को में अब तक 176 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 28 की मौत 24 घंटों के दौरान हुई है। कोरोनावायरस रेस्पॉन्स केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्र के अनुसार, कोरोना से मरने वालों की आयु 30 से लेकर 91 साल के बीच है। मृतक पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे। इससे पहले शुक्रवार को मॉस्को में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जो 34 से लेकर 91 साल की आयु तक के बीच के थे। रूस में अब तक 42 हजार 853 संक्रमित हैं, जबकि 361 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस: मॉस्को में ओल्ड-रीट चर्च के रिगोझस्की आध्यात्मिक केंद्र में ईस्टर मनाने के लिए जुलूस में शामिल हुए लोग।

वेनेजुएला: चुनाव स्थगित करने का आह्वान
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरोचाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस साल दिसंबर में होने वाले चुनाव को अगले साल तक के लिए टाल दे। शनिवार कोरेडियोइंटरव्यू में उन्होंने कहा कि महामारी से बचावप्राथमिकता है। इस वातावरण में चुनाव कराना गैर-जिम्मेदाराना होगा। इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट ट्रिब्यूनल को करना है। यहां 227 संक्रमित हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

वेनेजुएला: कराकस में मास्क पहनकर घर से निकले बुजुर्ग। देश में इस साल दिसंबर में संसदीय चुनाव होने हैं।

दक्षिण अफ्रीका: 24 घंटों में 251 नए मामले

दक्षिण अफ्रीका में रविवार को 251 नए केस सामने आए हैं, जो कि 24 घंटों में दर्ज किए गएसबसे ज्यादा मामलेहैं। द.अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखीजा के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 3,034 है। वहीं मृतकों की संख्या 52 हो गई है। उन्होंने कहा कि पांच मार्च को देश में पहला मामला सामने आने के बाद से हर दिन औसतन 90-95 मामले सामने आ रहे हैं। जांच की संख्या बढ़ने से मामलों में वृद्धि होगी। अभी तक कुल एक लाख आठ हजार 21 जांच हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में सड़क पर आराम फरमाते शेर। नेशनल पार्क ने इस तस्वीर को ट्वीट किया है। लॉकडाउन के कारण पार्क 25 मार्च से ही बंद हैं।

क्रूगर नेशनल पार्क द्वारा ट्वीट किए गए इस तस्वीरों को रेंजर रिचर्ड साउरी ने ली है। पार्क में आने वाले लोगों को यह नजर देखने को नहीं मिलता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

पेरिस स्थित लौवर पिरामिड के एरिये को साफ करते कर्मचारी। पर्यावरण अधिकारी सेलिया ने आसपास के इलाकों से पानी के 27 नमूने एकत्रित किए हैं, जिनमें से 4 में कोरोनावायरस के अंश मिले हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts