आज 30 की जान गई; महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 223 हुई, गुजरात में दो दिनों के अंदर 22 की मौत 

कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को 30 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 12 और गुजरात में 10 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले दो दिनों में यहां 22 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक राज्य में 63 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में रविवार को3-3 मरीजों ने दम तोड़ा। उत्तर प्रदेश में 2 और हरियाणा में 1 मरीज की मौत हुई। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 559 पर पहुंच गया है। देश में शनिवार को 38 मौतें हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा गुजरात में 12 थीं।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

प्रदेश मौतें
महाराष्ट्र 223
मध्य प्रदेश 72
गुजरात 63
दिल्ली 43
तेलंगाना 21
पंजाब 16
तमिलनाडु 15
राजस्थान 23
कर्नाटक 14
आंध्र प्रदेश 16
उत्तर प्रदेश 17
पश्चिम बंगाल 12
जम्मू कश्मीर 05
हरियाणा 05
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
चंडीगढ़ 02
झारखंड 02
असम 01
बिहार 02
मेघालय 01
ओडिशा 01
कुल 559
यह फोटो 16 अप्रैल की है। दिल्ली में एक संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। राजधानी में संक्रमण से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें

तारीख मौतें
12 अप्रैल 39
13 अप्रैल 25
14 अप्रैल 33
13 अप्रैल 33
14 अप्रैल 33
15 अप्रैल 33
16 अप्रैल 33
17 अप्रैल 30
18 अप्रैल 37

टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 131
पुणे 54
इंदौर 50
साउथ दिल्ली 29
हैदराबाद 17

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus India Death Toll | Novel Coronavirus Cases Deaths in Mumbai Pune Delhi Haryana Odisha Madhya Pradesh Uttar Pradesh Indore Today Latest Update: Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information

Source: DainikBhaskar.com

Related posts