204 देशों में संक्रमण और 54 हजार मौतें: स्पेन में 24 घंटे में 932 लोगों ने दम तोड़ा; ब्रिटिश पीएम जॉनसन में अब भी संक्रमण के लक्षण

कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार 3 अप्रैल तक यह 204 देशों और क्षेत्रों में फैल गया। 10 लाख 14 हजार संक्रमित हैं। 54 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। राहत सिर्फ इतनी कि दो लाख 18 हजार लोग इसी दौरान स्वस्थ भी हुए। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली-सिएन लूंग ने 7 अप्रैल से एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया। अमेरिका में शुक्रवार दोपहर तक 2 लाख 45 हजार 66 मामले सामने आए। 6 हजार से ज्यादा पीड़ितों की मौत हो चुकी है। तकलीफदेह खबर स्पेन से फिर आई। यहां गुरुवार से शुक्रवार के बीच यानी सिर्फ 24 घंटे में 932 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

स्पेन : बढ़ती चिंता
गुरुवार से शुक्रवार यानी सिर्फ एक दिन में 932 लोगों की मौत हो गई। हेल्थ मिनिस्ट्री ने आशंका जताई कि अगर हालात नहीं सुधरे तो स्पेन में मौतों का आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा हो सकती है। शुक्रवार का आंकड़ा हेल्थ वर्कर्स का हौसला कम करने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार के पहले पांच दिन में यहां मौतों की दर कम हुई थी। 6 हजार 416 लोग आईसीयू में हैं। इनमें से ज्यादातर उम्रदराज हैं और इनकी हालत चिंताजनक है।

इटली के मिलान शहर में पैडल स्कूटर पर मास्क लगाकर जाती महिला। इटली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की वजह से टूरिज्म इंडस्ट्री बंद है। इसका देश के आर्थिक हालात पर गंभीर असर हो रहा है।

ब्रिटेन : बोरिस जॉनसन स्वस्थ नहीं

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन में अब भी कोरोना के लक्षण हैं। सीएनएन के मुताबिक, जॉनसन को कुछ और दिन आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। पहले ये माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को आईसोलेशन से बाहर आ जाएंगे। शुक्रवार को पीएम ने खुद कहा कि उन्हें अब भी बुखार और दर्द हैं। देश के हेल्थ मिनिस्टर भी पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, अब वो स्वस्थ हैं और क्वारैंटाइन से बाहर आ चुके हैं।

ब्रिटेन के रॉम्सफोर्ड में शुक्रवार को हिरण को खाने की चीजें देता परिवार। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

ब्रिटेन : प्रिस चार्ल्स की पहल रंग लाई

पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स अब स्वस्थ हैं। वो आईसोलेशन से भी बाहर आ चुके हैं। चार्ल्स की पहल पर लंदन में एक विशाल फील्ड अस्पताल तैयार हो गया है। शुक्रवार को चार्ल्स ने कहा, “नाइटएंगल फील्ड हॉस्पिटल दो हफ्तों में तैयार हो गया है। मुश्किल वक्त में असंभव को संभव बनाने का जज्बा हमें लड़ाई में जीत दिलाएगा।” इस हॉस्पिटल में 500 बिस्तर हैं।

इजराइल के बेनई ब्राक शहर में चेक पोस्ट पर तैनात सैनिक। इस शहर के मेयर भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। देश में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सेना को विशेषाधिकार दिए गए हैं।

जर्मनी : चांसलर काम पर लौटीं

जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल अब आईसोलेशन से बाहर आ चुकी हैं। शुक्रवार सुबह दफ्तर पहुंचकर उन्होंने कामकाज संभाल लिया। उनके प्रवक्ता स्टीफन सिबर्ट ने यह जानकारी दी। दो हफ्ते पहले एंगेला को पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार को उनके दो टेस्ट हुए। दोनों की रिपोर्ट नेगिटिव आई।

अमेरिका: न्यूयॉर्क सिटी में करीब 50 हजार मामले

अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमण के करीब 93 हजार मामले न्यूयॉर्क में हैं। इनमें 50 हजार मामले केवल न्यूयॉर्क सिटी के हैं। यहां एक हजार 562 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को यहां चार हजार नए केस सामने आए और 188 लोगों की मौत हुई।

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित बेलव्यू अस्पताल के बाहर गार्डन में बैठ एक स्वास्थ्यकर्मी।

अमेरिका : रूजवेल्ट वॉरशिप के कमांडर हटाए गए

अमेरिकी पोत थियोडोर रूजवेल्ट के कमांडर कैप्टन ब्रेट कोजियर को हटा दिया गया है। कैप्टन कोजियर ने अपने वरिष्ठ अफसरों को चिट्‌ठी लिखकर नौसैनिकों को मरने से बचाने के लिए कहा था। उनकी यह चिट्‌ठी मीडिया में लीक हो गई थी। नेवी सेक्रेटरीथॉमस मोडली ने इस पर आपत्ति जताई थी। शुक्रवार को पोत से 180 निगेटिव नौसैनिकों को हटाया गया। गुरुवार को इस पोत पर 144 नौसैनिक संक्रमित पाए गए थे। नौसेना के कमाडंर जॉन मेनोनी ने बताया कि अगले 12 से 24 घंटे में अन्य 300 से 500 नौसैनिकों को यहां से हटाया जाएगा।

अपडेट्स

  • राष्ट्रपति ट्रम्प के बाद भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने भी चीन के आंकड़ों पर संदेह जताया है। उन्होंने भी कहा कि यह आंकड़े सही नहीं लगते। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने भी व्हाइट हाउस को बीजिंग के आंकड़ों पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कोरोना की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई। व्हाइट हाउस के मुताबिक, दूसरी बार सैम्पल कलेक्शन में एक मिनट और रिजल्ट आने में 15 मिनट लगे। ट्रम्प ने कहा किदूसराटेस्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगा।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सेंटर्स ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) सभी अमेरिकियों को सार्वजनिक रूप सेमास्क पहनने की सलाह दे सकता है। हालांकि, ट्रम्प ने कहा कि यह अनिवार्य नहीं है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहन सकते हैं।
  • न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा कि यहां एक हजार नर्स, 300 रेस्पिरेटरी थैरेपिस्ट और 150 डॉक्टर्स की जरूरत है।मेयर ने कहा- न्यूयॉर्क स्टेट से शहर को 400 वेंटिलेटर्स मिले हैं। जबकि अगले हफ्ते के लिए तीन हजार और कुल 15 हजार की जरूरत है।
  • ट्रम्प ने कहा- न्यूयॉर्क सिटी के जाविट्स सेंटर को कोरोनावायरस मरीजों का अस्पताल बनाया जाएगा। न्यूयॉर्क के गवर्नर गैविन क्युमो ने राष्ट्रपति से इसके लिए आग्रह किया था।
अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य में एक कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।

फ्रांस में संक्रमण के 56 हजार से ज्यादा मामले

फ्रांस में शुक्रवार तक56 हजार 989 लोग पॉजिटिव मिले। 5हजार387 मौते हो चुकी हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख जेरोम सालोमन के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 471 लोगों की जान गई है। 1 मार्च से अब तक यहां के अस्पतालों में 4,503 और स्वास्थ्य सेवा देने वाले अन्य संस्थानों में 884 मौतें हुई हैं। अस्पताल में मरने वालों में 83% लोगों की उम्र 70 साल से ज्यादाहै।

इटली:लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ाया गया

यूरोप में केवल 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सिर्फ इटली में 13 हजार 915 लोग मारे गए हैं। जबकि यहां संक्रमण के एक लाख 15 हजार से ज्यादा मामले हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने 13 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

इटली में हालात बेहद खराब हैं,लेकिन यहां 18 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री जॉनसन ने जरूरी सेवा देने वालों को धन्यवाद दिया

ब्रिटेन मेंगुरुवार की शाम लोगों ने ताली और बर्तन बजाकर स्वास्थ्य और दूसरीजरूरी सेवाएं देने वालों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अपने घर की बालकनी में ताली बजाते नजर आए। जॉनसन 28 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थेऔर फिलहाल अपने घर पर ही क्वारैंटाइन हैं।

ब्रिटेन में जरूरी सेवाएं देने वालों को ‘क्लैप फॉर केयरर्स’ अभियान के तहत ताली बजाकर धन्यवाद देते प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन।

ब्राजील: लगातार तीसरे दिन एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए

ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, देश में लगातार तीसरे दिन एक हजार से ज्यादा केस सामने आए। देश में अब तक कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं,जबकि 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

जापान: 14 दिन में 70 देशों से लौटे लोगों के प्रवेश पर रोक

जापान सरकार ने कहा है कि पिछले 14 दिन में 70 देशों से लौटे लोगों को देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए यह फैसला किया है। जिन देशों से लौटे लोगों के जापान आने पर रोक लगाई गई है, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन और चीन शामिल हैं। नया नियम शुक्रवार से लागू कर दिया गया। हालांकि,यह बैन कब समाप्त होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

तस्वीर ब्राजील के कब्रिस्तान की है, जो सेंट पाउलो में स्थित है। कोरोना से यहां करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी:संक्रमितों की संख्या अब चीन से ज्यादा

जर्मनी में संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। शुक्रवार तक यहां पर 84 हजार 794 पॉजिटिव केस मिले। चीन में यह आंकड़ा 81 हजार 620 है। जर्मनी में अब तक 1 हजार 107 लोगों की मौतें हुई हैं और 22 हजार 440 ठीक हुए हैं।

ईरान: संसद के स्पीकर संक्रमित

ईरान की संसद के स्पीकर अली लारीजानी भी कोरोना की चपेट में आ गए है। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ईरान में गुरुवार को संक्रमण के दो हजार 875 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 50 हजार 486 हो गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी कैनुश जहानपुर ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 124 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या तीन हजार 160 हो गई है।

मैक्सिको में शराब की बिक्री पर पाबंदी
मैक्सिको सरकार ने शराब को गैर जरूरी सामान घोषित किया है। कोरोना का खतरा टलने तकदेश में इसकी बिक्री नहीं होगी। सरकारी आदेश की वजह से शराब निर्मातामैक्सिको ग्रुप मॉडलो कंपनी ने गुरुवार से कोरोना बीयर का उत्पादन करने का ऐलान किया। यह समूह 180 देशों में 11 तरह की शराब का कारोबार करता है। मैक्सिको में इस हफ्ते 1510 संक्रमित मिले हैं।

चीन : 4 अप्रैल को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाएगा
चीन कोरोना से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 4 अप्रैल को शोक दिवस मनाएगा। इस दिन कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए जान देने वाले लोगों को याद किया जाएगा। इस दौरान देश भर में और दूसरे देशों में स्थित चीनी दूतावास में राष्ट्रीय झंडा आधा झुका दिया जाएगा। पूरे देश में सुबह 10 बजे लोग 3 मिनट का मौन रखकर शोक मनाएंगे। कोरोना का पहला मामला चीन से ही मामला सामने आया था। गुरुवार को यहां 31 नए मामले सामने आए। इनमें से 29 विदेश से आए लोग थे। अब तक चीन में 81 हजार 620 मामले सामने आए हैं और 3,322 मौतें हुई हैं।

यह फोटो ईरान की संसद के स्पीकर अली लारीजानी की है। देश में संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा केस हो गए हैं।

अर्जेंटीना : 24 घंटे में 132 नए केस

अर्जेंटीनामें पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 132 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पॉजिटिव केस की संख्या एक हजार 265 हो गई है। इनमें 622 संक्रमित विदेश से लौटे हैं और 398 पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। वहीं, 103 लोगों की जांच की जा रही है। अब तक यहां 36 लोगों की मौत हुई है।

टोरंटो : सोशल डिस्टेंसिंग न मानने पर 25 लाख रु. का जुर्माना

कनाडा के टोरंटो में सार्वजनिक स्थानों पर दो लोगों के बीच 6 फीट की दूरी नहीं रखने पर 3500 डॉलर (करीब 26 लाख रु) का जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। देश में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर सरकारी अधिकारियों ने चिंता जाहिर की थी। इसके बाद टोरंटो ने गुरुवार को भारी जुर्माना लगाने का आदेश जारी कर दिया। कनाडा सरकार के मुताबिक देश में 11 हजार 268 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 138 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित

कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 2,45,066 6075 10,403
इटली

1,15,242

13,915 18,278
स्पेन 1,12,065 10,348 26,743
चीन 81,589 3,318 76,408
जर्मनी 84,794 1,107 22440
फ्रांस 59,105 5387 12,428
ईरान

50,468

3,160 16,711
ब्रिटेन 33,718 2,921 135
स्विट्जरलैंड 18,827 536 4,013
बेल्जियम 15,348 1,011 2,495

स्रोत:https://www.worldometers.info/coronavirus

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

ब्रिटेन के रॉम्सफोर्ड में शुक्रवार को हिरण को खाने की चीजें देता परिवार। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

यह तस्वीर सिंगापुर के एक शॉपिंग मॉल की है, जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरी सामान खरीद रहे हैं। संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने पहले ही कई पाबंदिंया लगाई थी। 7 अप्रैल से देश में लॉकडाउन रहेगा।

यह तस्वीर अमेरिका के मैनहटन बीच की है। गुरुवार को यह खाली नजर आया। लॉस एंजिल्स में लोग प्रशासन के निर्देश पर घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इसकी वजह से बीच समेत अन्य सार्वजनिक स्थान खाली नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर अमेरिकी पोत रूजवेल्ट की है। इस पर 27 मार्च को 114 नौसैनिक संक्रमित पाए गए थे। यह अभी एप्रा हार्बर पर खड़ा है। शुक्रवार से इस पोत से निगेटिव पाए गए नौसैनिकों को हटाना शुरू कर दिया गया है।-फाइल फोटो

यह तस्वीर मध्य मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की है। राजधानी तेगुसिगाल्पा में एक डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को दफनाने ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।

इटली के मिलान शहर में पैडल स्कूटर पर मास्क लगाकर जाती महिला। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की वजह से टूरिज्म इंडस्ट्री बंद है। इसका देश के आर्थिक हालात पर गंभीर असर हो रहा है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts