एक दिन में 500 से ज्यादा मामले: तमिलनाडु में 102 नए मरीज; केंद्र ने राज्यों को 11 हजार 92 करोड़ की मदद को मंजूरी दी

देश में शुक्रवार को कोरोनावायरससंक्रमण के500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। यह किसी एक दिन में कोरोना पॉजिटिवमरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है।इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस संक्रमण के 424 मामले सामने आए थे। शुक्रवार कोतमिलनाडु में102, दिल्ली में 93, तेलंगाना में 75,महाराष्ट्र में 67, उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 35, मध्यप्रदेश में 22,आंध्रप्रदेश में 12, केरल में 9, हरियाणा में 9, गुजरात में 7, जम्मू-कश्मीर में 5, कर्नाटक में 4 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3हजार 53 हो गई है। 229 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 84की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है। 162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है। इधर, इस वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार कोराज्यों को 11 हजार 92 करोड़ की मदद को मंजूरी दी।

स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड (एसडीआरएमएफ) के तहत राज्यों को दी गई इस राशिसेक्वारैंटाइन सेंटर, सैम्पल कलेक्शन और स्क्रीनिंग, लेबोरेटरी औरपर्सनल प्रोटेक्शन इक्पिवमेंट खरीदने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए दूसरे जरूरीउपकरण भी खरीदे जा सकेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने एक दिन पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथहुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हर संभव मदद का भरोसा दिया था। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से 14 राज्यों में 647 मामले सामने आए। एक गलती की वजह से संक्रमण बढ़ गया। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें नाकाम हो सकती हैं।

डॉक्टर्स-नर्स, पुलिस और सफाइकर्मियों का स्वागत

कोरोना से जुड़े अहम अपडेट

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दोनों कर्मचारियों ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में 10.40 करोड़ रुपए दान किए हैं।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक व्हाट्सऐप नंबर 8800007722 जारी किया है। इसपर कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी मिल सकेगी। किसी भी व्यक्ति को बस इस नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके बाद मेन्यू का ऑप्शन खुलेगा। इसमें दिए विकल्पों के आधार पर जानकारी हासिल की जा सकेगी।
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। दोनों ने तकनीकी सहयोग के साथकोरोनावायरस से निपटने के लिए जरूरी उपायों पर भी चर्चा की।
  • मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात 11 सीआईएसएफ जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को सीआईएसएफ ने दी। पिछले कुछ दिनों में 142 जवानों को क्वारैंटाइन किया गया है। उनमें से 4 की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी, जबकि बाकी बचे जवानों की टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार कोपॉजिटिव आई।
  • ओडिशा सरकार ने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए शुक्रवार रात 8 बजे से कटक, भुवनेश्वर और भद्रक को अगले 48 घंटों तक पूरी तरह लॉकडाउन का फैसला किया है। राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत आने वाले परिवारों को 70 किलो राशन दिया जाएगा। वहीं, गरीबी रेखा से नीचे वालों को हर सदस्य के हिसाब से 10 किलो राशन मिलेगा। इसमें चीनी और सरसों तेल अलग से दिया जाएगा। यह राशन 5 अप्रैल तक सबके घरों में पहुंच जाएगा।

प्रधानमंत्री की अपील- 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट घर की लाइट बंद करें और मोमबत्ती, मोबाइल या दीया जलाएं

लॉकडाउन के बीच जनता का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के जरिए एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

26राज्यों और 4केंद्र शासित प्रदेशों मेंपहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र

490

26 42
तमिलनाडु 411 1 6
दिल्ली 386 5 8
केरल 295 2 28
आंध्रप्रदेश 161 1 2
तेलंगाना 229 11 32
राजस्थान 168 0 3
उत्तरप्रदेश 172 2 17
कर्नाटक 134 3 11
मध्यप्रदेश 154 8 0
गुजरात 95 8 10
जम्मू-कश्मीर 75 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 58 0 27
पंजाब 53 5 1
बिहार 31 1 3
चंडीगढ़ 18 0 0
असम 20 0 0
लद्दाख 14 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 16 0 2
छत्तीसगढ़ 9 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 1 1
गोवा 6 0 0
ओडिशा 9 0 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

*देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार 43 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालयके मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है।

देश के 16 राज्यों के हाल

  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 154:राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 154 हुई। शुक्रवार को 34 नए मामले सामने आए। इंदौर में सबसे ज्यादा 23 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां संक्रमितों की संख्या 112 हो गई। वहीं, मुरैना में 10 नए मामले आए। यहां पॉजिटिव मरीजोंकी संख्या बढ़कर 12 हो गई। प्रदेश में अब तक भोपाल में 9, जबलपुर में 8, उज्जैन में 7, ग्वालियर-शिवपुरी में 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक संक्रमित मिला है। इंदौर में 5, उज्जैन में 2 और खरगोन में 1 पीड़ित की मौत हो चुकी है। इधर,चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को बताया कि शहर के 59 लोगों ने दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज में हिस्सा लिया था। इन्हें क्वारैंटाइन में रखा गया है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 490:राज्य में शुक्रवार कोकुल 67 नए मामले सामने आए।अब संक्रमितों की संख्या 490 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को6 मौत हुई। इनमें दो मुंबई के हैं। इसके अलावा वसई विरार, बदलापुर ठाणे, जलगांव और पुणे में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 386:दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनासंक्रमण के 93नए केस सामने आए।इसके साथ ही कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 386 हो गई। कुल संक्रमितों में से 259 वह हैं, जो तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राज्य में शुक्रवार को 2 और लोगों की मौत हुई। इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 6 हो गया है।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 168: राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 168 हुई। आज 35 नए मामले सामने आए। इनमें तीन ईरान से रेस्क्यू करके लाए गए और 31 तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग हैं।राजस्थान मेंगुरुवार को कोरोना के13 मरीज बढ़े थे।
  • तेलंगाना; कुल संक्रमित- 229: राज्य में शुक्रवार को 75 नए कॉवि़ड पॉजिटिव मरीज मिले।हैदराबाद के गांधी हॉस्पिटल में पुलिस तैनात कर दी गई है। यहां 1 अप्रैल को कोरोनावायरस आइसोलेशन वार्ड में कुछ मरीजों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया था।
  • तमिलनाडु; कुल संक्रमित- 411: राज्य में शुक्रवार को 102 नए मामले सामने आए हैं।यहां के सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों और संदिग्धों को खाना और दवा देने के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं।
लॉकडाउन से बच्चे घरों में रहकर ऊबने लगे हैं। मुंबई के धारावी में एक बच्ची घर की खिड़की से झांकती हुई।
लॉकडाउन के दौरान भोपाल की बड़ी झील पर बोट क्लब पर सन्नाटा है।
  • हरियाणा; कुल संक्रमित- 58: यहां 9 और संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 172: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए। इनमें से 42 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे या उनके संपर्क में आए थे। सहारनपुर में दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटै 57 विदेशियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी को आइसोलेट कियागया है। राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित गौतम बुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में कुल 34 मरीजहैं।इस बीच, अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में पुलिस पार्टी पर पथराव करने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मस्जिद मेंपुलिस इनसे पूछताछ करने गई थी।
लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज में सामाजिक संगठन गरीबों को खाना बांट रहे हैं।
  • छत्तीसगढ़; कुल संक्रमित- 9: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को बताया है कि छत्तीसगढ़ में कोरोवायरस से संक्रमित 9 मरीजों में से 3 की अस्पताल से छुट्‌टी कर दी गई है। इनके अलावा दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुए 120 लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
  • झारखंड; कुल संक्रमित- 2:रांची पुलिस ने कहा है कि ट्विटर पर कोरोनावायरस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 50 लोगों की पहचान की गई है। इस संबंध में दुर्भावना फैलाने के आरोप में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। शांति भंग करने वालों पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली से सीमावर्ती राज्यों के मजदूरों का पलायन अभी भी जारी है।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित 161: यहां शुक्रवार को 12 नए मरीज मिले।मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्‌डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अब तक मिले संक्रमितों में 140 वे लोग हैं जो दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।गुरुवार को यहां 29 नए मामले सामने आए थे। इस बीच,राज्य में कोरानावायरस संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई है। 30 मार्च को विजयवाड़ा में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा था। वे डायबिटीज के मरीज थे। उनका बेटा 17 मार्च को दिल्ली से लौटा था। वह भी संक्रमित पाया गया।
  • जम्मू-कश्मीर; कुल संक्रमित- 75: शुक्रवार को जम्मू में 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।कश्मीर संभाग में गुरुवार को कोरोना के3 मरीज मिले थे। कश्मीर संभाग में ही गुरुवार को पहले संक्रमित मरीज को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में 70 मरीजों का इलाज चल रहा है। 3 ठीक हो चुके हैं और 2 की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों ने घर-घर जाकर खाने का सामान बांटा।
  • हिमाचल प्रदेश; कुल संक्रमित- 6:यहां ऊना में शुक्रवार को 3 संक्रमित मिले।ये दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि ये लोग मंडी जिले के रहने वाले हैं। वे नकरोह गांव की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।
  • ओडिशा; कुल संक्रमित- 9:राज्य में शुक्रवार को 4 नए मरीज मिले।कटक में एक और संक्रमित मिला। वह हाल ही में दिल्ली से लौटा था। यहां कोरोना मरीजों के लिए दो अस्पताल बनाए गए हैं।
  • बिहार; कुल संक्रमित- 31: राज्य से दिल्ली की तब्लीगी जमात में गए 57 में से 35 लोगों का पता लगा लिया गया है। यहां सबसे ज्यादा 5 संक्रमित सिवान में हैं। इनके अलावा पटना, गया और भागलपुर में 4-4 मरीज हैं। यहां एक मरीज की मौत हो चुकी है।

यूपीमें 1000 करोड़ रुपए का कोष स्थापित, नोएड़ा में वेंटिलेटर बनाने का काम तेज हुआ

राज्य सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए एक हजार करोड़ रुपए के कोष की स्थापना की है। इसमें सुविधाएं बढ़ाने के लिए लैब, वेंटिलेटर, मास्क, सैनिटाइजर जैसे सामान कीखरीद शामिल है। उधर, नोएडा में अग्वा हेल्थकेयर ने मारुति सुजुकी कंपनी के साथ मिलकर वेंटिलेटर का उत्पादन बढ़ा दिया है। कंपनी के सीईओ दिवाकर ने बताया कि यहां हर महीने 20 हजार वेंटिलेटर बनाने का लक्ष्य है। एक वेंटिलेटर की लागत 1.5 लाख रुपए होगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

दिल्ली के निगम बोध घाट पर शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमित मरीज के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।

हैदराबाद के गांधी अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी पर्सनल प्रोटेक्टिव किट पहने हुए। 2 दिन पहले यहां के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों ने डॉक्टरों पर हमला किया था। इसके बाद से ही यहां पुलिस तैनात कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक इमारत में पुलिस उन लोगों की तलाश में पहुंची जो दिल्ली में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे हैं।

शुक्रवार को श्रीनगर के एक होटल की खिड़की से हाथ हिलातीं कश्मीर की मेडिकल स्टूडेंट्स। इन्हें बांग्लादेश से लौटने के बाद क्वारैंटाइन किया गया था।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts