47 हजार 205 मौतें: फिलीपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने क्वारैंटाइन के दौरान हिंसक प्रदर्शन करने वालों को गोली मारने का आदेश दिया

कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 47 हजार 205 लोगों की मौत हुईऔर 9 लाख 35 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। वहीं, 1 लाख 94 हजारलोग ठीक भी हुए हैं। फिलीपींस केराष्ट्रपति दुतेर्ते ने क्वारैंटाइन के दौरान हिंसक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया है। मेट्रो मनीला में लोगों के बीच भोजन बांटने के दौरान लेफ्ट प्रदर्शनकारी अनियंत्रित हो गए। इसके बाद दुतेर्ते ने यह आदेश दिया। 1 अप्रैल को देर रात दुतेर्ते ने कहा कि पुलिस और सेना को मैंने आदेश दिया है कि अगर कोई भी परेशानी पैदा करता हैऔर उनका जीवन खतरे में डालता है तो उन्हेंगोली मार दो।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख तक हो जाएंगे और मौतों का आंकड़ा 50 हजार पहुंच जाएगा।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रेस गेब्रेयेसियुस ने कहा कि कुछ महीनेपहले तक दुनिया में ज्यादातर लोग कोरोनावायरस से अनजान थे। वायरस ने दुनिया के हर हिस्से को प्रभावित किया है और संक्रमण के मामले किसी भी दिन दस लाख लाख तक पहुंच सकता है। वायरस के शुरू हुए चार महीने हो गए। पिछले पांच महीनों से संक्रमण के मामले हर देश में तेजी से बढ़े हैं। पिछले हफ्ते की तुलना में मृतकों की संख्या दोगुनी हो गई है।

अमेरिका: व्योमिंग राज्य में एक भी मौत नहीं
अमेरिका के 50 राज्यों में केवल व्योमिंग ही ऐसा राज्य है, जहां एक भी मौत नहीं हुई है। यहां केवल 137 पॉजिटिव केस हैं। देश में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 83 हजार 712 हो गई है और लगभग 1941 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डेबोराह ब्रिक्स ने कहा कि कोरोनोवायरस का एंटीबॉडी टेस्ट इस महीने के भीतर उपलब्ध हो सकता है। मैंने हर यूनिवर्सिटी और राज्य से एलिसा (एंजाइम-लिंक्ड इम्युनोसोर्बेंट एसे) को विकसित करने की अपील की है। एलिसा रक्त में एंटीबॉडी की जांच और माप करता है। ब्रिक्स ने कहा कि टेस्ट उन स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान करने में मदद कर सकता है, जिन्हें कोरोनोवायरस हो और उन्हें इसकी जानकारी न हो। उधर, फ्लोरिडा में संक्रमितों की संख्या सात हजार से ज्यादा हो गई है। गवर्नर रॉन डेन्साटिज ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।

यह तस्वीर न्यूयॉर्क की है। राज्य में न्यूयॉर्क सिटी में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के कारण कई घरेलू उड़ानें रद्द हो सकती हैं: ट्रम्प
कोरोना को लेकर व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में कई घरेलू उड़ानों और ट्रेनों का रद्द किया जा सकता है। मैं देख रहा हूं कि कई उड़ानें कोरोना से प्रभावित शहरों के लिए जा रही है जो मुझे शुरू से ही पसंद नहीं है। हालांकि मैं सभी घरेलू उड़ानें रद्द करने के समर्थन में नहीं हूं, लेकिन जल्द ही कोई न कोई फैसला लिया जाएगा। जो शहर ज्यादा प्रभावित हैं, वहां यातायात पर पाबंदी लगाई जा सकती है।वहीं, ट्रम्प ने एक खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कोरोना पर चीन के आधिकारिक आंकड़ों पर संदेह जताया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हम कैसे जानते हैं कि वे सटीक हैं। उनका आंकड़ा सही नहीं लगता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बीजिंग के साथ हमारा संबंध अच्छा है। चीन ने इससे पहले वायरस फैलाने का आरोप अमेरिकी सेना पर लगाया था।

  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 2 लाख 15 हजार संक्रमित हैं। यहां एक दिन में 917 लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5हजार 109 हो गया है।

  • अमेरिका भारत में फंसे अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दी है।एक अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि भारत सरकार इस मिशन के लिए हमारा पूरा सहयोग कर रही है। अमेरिका 60 से ज्यादा देशों से अपने 30 हजार नागरिकों को 350 से ज्यादा उड़ानों की मदद से निकाल चुका है।

  • अमेरिका के कनेक्टिक में छह हफ्ते की एक बच्ची की कोरोना से मौत हो गई। गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने ट्वीट किया- पिछली रात बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। यह बेहद दुखद है। वहीं, पिछले हफ्ते इलिनॉय राज्य में भी एक साल से कम उम्र के बच्चे की मौत हो गई थी।

  • न्यूयॉर्क स्टी के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने कहा कि अप्रैल में स्थिति और भी खराब हो सकती है। पांच अप्रैल के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। शहर में 1374 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली: अब तक 13 हजार लोगों की मौत

इटली में बुधवार को 727 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां अब मौतों का आंकड़ा 13 हजार 155 हो गया। इटली में लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

इटली: मिलान शहर में सुपर मार्केट में जाने के लिए लाइन में लगे लोग। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले इटली में सामने आए हैं।

स्पेन: तीसरा देश जहां एक लाख से ज्यादा संक्रमित
स्पेन तीसरा देश है, जहां संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार है। यहां कुल मामले एक लाख चार हजार हो गए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा नौ हजार 387 हो गया है। स्पेन इटली के बाद यूरोप का दूसरा देश है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित है।

स्पेन: स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ताली बजाते लोग। यहां भी संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है।

इजरायल: 25 लोगों की मौत

इजरायल में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। करीब छह हजार 92 लोग वायरस की चपेट में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में पांच लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार 95 मरीजों की हालत गंभीर है और241 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

नीदरलैंड: लोगों को घर में रहने के निर्देश
नीदरलैंड में 24 घंटों में 134 लोगों की मौत हो गई है और एक हजार 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार 614 हो गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण राष्ट्रीय संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में लोगों को कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। लोगों को घरों में रहने के लिए ही कहा जा रहा है। सभी स्कूल, जिम, स्पोर्ट्स क्लब, रेस्तरां को भी बंद करा दिया गया है।

10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित

कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 2,15,071 5,109 8,878
इटली

1,10,574

13,155 16,847
स्पेन 1,04,118 9,387 22,647
चीन 81,554 3,312 76,238
जर्मनी 77,981 931 18,700
फ्रांस 56,989 4,032 10,935
ईरान

47,593

3,036 15,473
ब्रिटेन 29,474 2,352 179
स्विट्जरलैंड 17,768 488 2,967
बेल्जियम 13,964 828 2,132

स्रोत:https://www.worldometers.info/coronavirus

* ये आंकड़े गुरुवार सुबह 9 बजे तक के हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

यह तस्वीर फिलीपींस की राजधानी मनीला की है। लोग यहां सुपरमार्केट में जाने के लिए लाइन में लगे हैं।

न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts