45 हजार 538 लोगों की मौत: अमेरिकी सर्जन जनरल बोले- देश में 1 लाख मौतों की आशंका गलत; मुश्किल में न्यूयॉर्क, यहां 470 हेल्थ वर्कर पॉजिटिव

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से नौ लाख 11 हजार 570 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 90 हजार 912 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब तक 45 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 30 हजार से ज्यादालोगों की जान सिर्फयूरोप में गई है। स्पेनमें संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। नौ हजार लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका के सर्जन जनरल ने देश में एक से दो लाख मौतों की आशंका को खारिज कर दियाा है। उनके मुताबिक, अमेरिकी चाहें और प्रयास करें तो यह आंकड़े कभी सच साबित नहीं होंगे। अमेरिका में बुधवार देर रात संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख दो हजार 336 हो गया है। कुल 4 हजार454 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका : हौसला रखने की सलाह
कुछ विशेषज्ञों ने अमेरिका में कोरोना से 2 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। इनमें राष्ट्रपति ट्रम्प की कोरोना टास्क फोर्स के मेंबर डॉक्टर फौसी भी शामिल हैं। लेकिन, अमेरिकी सर्जन जनरल डॉक्टर जेरोम एडम्स ने इस आशंका को खारिज कर दिया है। बुधवार रात एनबीसी को दिए इंटरव्यू में एडम्स ने देश को सब्र और संयम की सलाह दी। कहा, “जो आशंकाएं (अमेरिका में मौतों के मामले में) जताई जा रहीं है, वो बेहद चिंताजनक हैं। लेकिन, ये हमारी सच्चाई नहीं बनेंगी। हमें सिर्फ अपना योगदान देना- घर में रहिए और सोशल डिस्टैंसिंग का सख्ती से पालन कीजिए। मैं फिर कह रहा हूं कि किसी भी आशंका को गलत साबित करना हमारी ही जिम्मेदारी है।”

अमेरिकी सर्जन जनरल डॉक्टर जेरोम एडम्स ने कुछ विशेषज्ञों की उस आशंका को गलत बताया है जिसमें उन्होंने देश में कोरोना से 2 लाख मौतें होने की आशंका जाहिर कि थी।

न्यूयॉर्क : 470 हेल्थ वर्कर पॉजिटिव
न्यूयॉर्क हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टेरेंस लिन ने बुधवार रात बताया कि शहर के ‌विभिन्न अस्पतालों में काम कर रहे 470 हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को क्वैरेंटाइन किया गया है। लिन के मुताबिक, न्यूयॉर्क के 85 फीसदी आईसीयू इस वक्त फुल हैं। डिपार्टमेंट में कुल 72 हजार कर्मचारी हैं।

अमेरिकी सैनिकों ने मंगलवार को न्यूयॉर्क के सिएटल में फील्ड हॉस्पिटल बनाया। राज्य में 75 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। देश में यह कोरोना का एपिसेंटर बन गया है।

ब्रिटेन : एक दिन में 563 लोगों की मौत
बुधवार को ब्रिटेन में 563 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। यहां 24 घंटे में मौतों के लिहाज से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर के मुताबिक, 4324 नए केस सामने आए हैं। सरकार शुक्रवार को हालात की समीक्षा करेगी।

तीन देशों को मदद देगा भारत
भारतीय वायुसेना सी-130जे सुपर हरक्युलिस कार्गो एयरक्राफ्ट जल्द ही मालदीव पहुंचेगा। इसमें वहां की सरकार के लिए मेडिकल इक्युपमेंट्स और दूसरे जरूरी सामान होंगे। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक पड़ोसी देशों को कोरोना संकट से निपटने में हरसंभव मदद दी जाएगी। नेपाल को भी इसी तरह की मदद भेजी जा रही है।

इटली: मंगलवार को 66 डॉक्टरों की मौत
worldometers.info के मुताबिक, इटली में अब तक कुल 66 डॉक्टरों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले यह आंकड़ा 43 बताया गया था। कुल मिलाकर 8,956 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 हजार से ज्यादा हेल्थ वर्कर संक्रमित हैं। इनमें से कुछ अब स्वस्थ हैं।

संक्रमण से हुई मौतों के कारण इटली के क्वीरीनेल प्रेसिडेंशियल पैलेस परलगा फ्लैग फ्लैग आधा झुकाया गया।

स्पेन: नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ कोरोना पॉजिटिव
स्पेन में बुधवार को 589 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले 913 लोग मारे गए थे। देश में अब तक आठ हजार 464 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां 95 हजार 913 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है। नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ फर्नांडो सिमॉन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पेरु के एयरपोर्ट पर फंसी स्पेन की इसाबेल और उनका 11 महीने का बेटा। उन्हें और अन्य लोगों को स्पेन भेजा जा रहा।

चीन: कोई केस नहीं, केवल 5 मौतें
चीन में मंगलवार को संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। यहां केवल पांच लोगों की मौत हुई। स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। कोरोनावायरस के एपिसेंटर रहे वुहान में अभी भी आंशिक लॉकडाउन है। हालांकि, ट्रेन और उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। 8 अप्रैल को लॉकडाउन यहां से पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

चीन का वुहान शहर। संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद यहां धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म हो रहा है।

द. अफ्रीका: भारतीय मूल कीवायरोलॉजिस्ट की मौत

दक्षिण अफ्रीका में वायरोलॉजिस्ट गीता राम जी की कोरोनावायरस से मंगलवार को मौत हो गई। वह देश में इस महामारी मरने वाली पहली भारतीय हैं। द. अफ्रीका में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1353 लोग संक्रमित हैं।64 वर्षीय रामजी एक हफ्ते पहले ही लंदन से लौटी थीं, उस समय उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे।

वायरोलॉजिस्ट गीता राम जी कुछ दिनों पहले लंदन से लौटी थीं।

ऑस्ट्रेलिया: 60 न्यूजपेपर की प्रिंटिंग बंद
ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस से दस हजार 180 लोग संक्रमित हैं, जबकि 128 लोगों की मौत हो चुकी है। रूपर्ट मर्डोक के ऑस्ट्रेलियाई प्रमुख मीडिया समूह न्यूज कॉर्प ने बुधवार को घोषणा की कि वह लगभग 60 क्षेत्रीय समाचार पत्रों को छापना बंद कर देगा। क्योंकि कोरोना की वजह से विज्ञापन नहीं मिल रहा। समूह को नुकसान हो रहा है।ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम होते रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बीच (समुद्र तट) बंद। यहां 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

पाकिस्तान: पंजाब और सिंध मेंज्यादा मामले

पाकिस्तान में पंजाब (740) और सिंध प्रांत (676) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। देश में अब तक 2119 केस सामने आ चुके हैं। मंगलवार को पंजाब में 18 नए मामले मिले। वहीं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 148 और इस्लामाबाद में 58 केस सामने आए हैं। यहां 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

क्वेटा में राशन के लिए बैठ लोग। पिछले दिनों सिंध प्रांत में केवल मुस्लिमों को राशन बांटा गया और हिंदुओं को खाली हाथ लौटा दिया गया। सिंध में हिंदुओं की आबादी करीब 5 लाख है।
अमेरिकी जहाज पर 200 से ज्यादा संक्रमित हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। यह 7 मार्च को ब्यूनस आयर्स से रवाना हुआ था।

‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ी चुनौती’

कोरोना परसंयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोनावायरस दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों को ज्यादा मजबूत और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इसकी वजह से सामाजिक और आर्थिक तबाही हुई है। हम यूएन के 75 साल के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं।

10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित

कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 2, 05,035 4,516 8,745
इटली 1,10,574 13,155 16,847
स्पेन 102,136 9,053 22,647
चीन 81,554 3,312 76,238
जर्मनी 76,544 858 18,700
फ्रांस 52,128 3,523 9,444
ईरान

47,593

3,036 15,473
ब्रिटेन 25,150 1,793 179
स्विट्जरलैंड 16,605 433 2,967
बेल्जियम 13,964 828 2,132

स्रोत:https://www.worldometers.info/coronavirus

नोट: आंकड़े बुधवार रात तक के हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में कोरना मरीज को ले जाती नर्स। ब्रिटेन में मंगलवार से बुधवार शाम 6 बजे तक 563 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

इटली के मिलान शहर में ड्यूमो स्क्वायर को सैनिटाइज करता कर्मी। दुनिया में सबसे ज्यादा 12 हजार मौत इटली में हुई।

अमेरिका के सिएटल में मंगलवार को एक फील्ड अस्पताल तैयार करते सैनिक। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो चुका है।(फोटो न्यूयॉर्क टाइम्स से साभार)

दक्षिण अफ्रीका: जोहांसबर्ग के हिलब्रो स्थित अपार्टमेंट। यहां लोग अपने बालकनी में खड़े होकर पुलिस की कार्रवाई देख रहे हैं, जो लॉकडाउन का निरीक्षण करने पहुंची हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts