कोरोनावायरस की वजह से देश में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार कोपांच लोगों की मौत हो चुकी है।अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी और पद्मश्री ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे संक्रमण की वजह से निधन हो गया है।इनकी उम्र 62 साल थी।यह जानकारी पंजाब आपदा प्रबंधन कोविड-19 के विशेष प्रमुख सचिव बीएस सिद्धू ने दी। सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। उधर, मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को एक और मौत हुई। यहां 65 साल की महिला ने दम तोड़ दिया। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है।इंदौर में चारऔर उज्जैन में दो और खरगोनमें एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।
उधर,राजस्थान के अलवर के रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी तरह, गुजरात के वडोदरा में 52 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मिली थी। वह 19 मार्च को श्रीलंका से भारत लौटा था। एक अन्य मामला हरियाणा के अम्बाला से आया है। यहां 67 साल के बुजुर्ग ने आज सुबहचंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में आखिरी सांस ली। वे भी पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। इस तरह देश में संक्रमण से अब तक 67लोगों की जान जा चुकी है।
बुधवार को 13 लोगों की जान गई
- मध्यप्रदेश, एक मौत: इंदौर में बुधवार को 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।राज्य में संक्रमण से यहछठवीं मौत थी।
- उत्तर प्रदेश, दो मौतें: उत्तर प्रदेश के मेरठमें कोरोना संक्रमित 72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इससे पहले देर रातमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के 25 साल के हसनैन की मौत हो गई थी। सांस में तकलीफ के चलते परिवार वालों ने उसे रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था।बुधवार सुबह केजीएमयू से आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसे लीवर और किडनी की भीबीमारी थी।
- महाराष्ट्र, चार मौतें: स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को राज्य में चार लोगों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई। इस तरह महाराष्ट्र में मौतों की संख्या 16 हो गई है।
- तेलंगाना, तीन मौतें:राज्य सरकारने बताया कि बुधवार को राज्य में संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए। वहीं, तीन लोगों की मौत हुई। इस तरह राज्य मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। इससे पहले, 6 लोगों की जान गई थी। ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकजी मस्जिद के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे थे। सभी कोरोना पॉजिटिव थे।
- पश्चिम बंगाल, तीन मौतें:स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना से पीड़ित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7 हो गया है। हावड़ा के गोलाबाड़ी इलाके में 57 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, नॉर्थ 24 परगना में एक इसी उम्र के मरीज की मौत हुई। उसे डायबिटीज थी। वहीं, शाम को कोलकाता में 66 साल के एक और व्यक्ति की मौत हुई।इसका कोरोना टेस्ट पिछले हफ्ते पॉजिटिव आया था।
किस राज्य में कब हुई संक्रमण से मौत
तारीख |
मौतें | राज्य | उम्र |
11 मार्च |
पहली मौत |
कर्नाटक |
76 साल |
13मार्च | दूसरी मौत | दिल्ली | 68साल (महिला) |
17मार्च |
तीसरी मौत |
महाराष्ट्र | 63साल(महिला) |
18मार्च | चौथी मौत |
पंजाब |
70साल |
21मार्च | 5वीं मौत |
महाराष्ट्र |
63साल |
21मार्च |
6वीं मौत |
बिहार | 38साल |
22मार्च | 7वीं मौत | गुजरात | 67साल |
23मार्च |
8वीं मौत |
बंगाल |
57साल |
23मार्च |
9वीं मौत |
हिमाचल | 68साल |
24मार्च | 10वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल |
25मार्च | 11वीं मौत | तमिलनाडु | 54साल |
25मार्च | 12वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65साल(महिला) |
25मार्च | 13वीं मौत | गुजरात | 85साल(महिला) |
26मार्च | 14वीं मौत |
कश्मीर |
65साल |
26मार्च | 15वीं मौत | महाराष्ट्र |
65साल |
26मार्च | 16वीं मौत |
कर्नाटक |
75साल(महिला) |
26मार्च | 17वीं मौत | राजस्थान |
73साल |
26मार्च | 18वीं मौत |
गुजरात |
70साल |
26मार्च | 19वीं मौत | राजस्थान | 60साल |
26मार्च | 20वीं मौत | मध्यप्रदेश |
65साल |
27मार्च | 21वीं मौत |
कर्नाटक |
65साल |
27मार्च | 22वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल(महिला) |
28मार्च | 23वीं मौत |
केरल |
69 साल |
28 मार्च | 24वीं मौत | गुजरात | 46 साल |
28 मार्च | 25वीं मौत | महाराष्ट्र | 85 साल |
28 मार्च | 26वीं मौत | तेलंगाना | 75 साल |
29 मार्च |
27वीं मौत |
जम्मू-कश्मीर | 62 साल |
29 मार्च | 28वीं मौत | गुजरात | 45 साल |
29 मार्च | 29वीं मौत |
महाराष्ट्र |
40 साल (महिला) |
29 मार्च | 30वीं मौत | महाराष्ट्र |
45 साल |
29 मार्च | 31वीं मौत |
पंजाब |
62 साल |
30 मार्च | 32वीं मौत | बंगाल | 54 साल (महिला) |
30 मार्च | 33वीं मौत | गुजरात | 45 साल (महिला) |
30 मार्च | 34वीं मौत | महाराष्ट्र | 52 साल |
30 मार्च | 35वीं मौत | मध्यप्रदेश | 41 साल |
30 मार्च | 36वीं मौत | महाराष्ट्र | 80 साल |
30 मार्च | 37वीं मौत | पंजाब | 55 साल (महिला) |
30 मार्च | 38-42वीं मौत | तेलंगाना | – |
31 मार्च | 43वीं मौत | मध्यप्रदेश | 49 साल (महिला) |
31 मार्च | 44वीं मौत | केरल | 68 साल |
31 मार्च | 45वीं मौत | चंडीगढ़ | 65 साल |
31 मार्च | 46वीं मौत | पश्चिम बंगाल | 48 साल (महिला) |
31 मार्च | 47वीं मौत | महाराष्ट्र | 50 साल |
31 मार्च | 48वीं मौत | महाराष्ट्र | 75 साल |
31 मार्च | 49वीं मौत | मध्यप्रदेश | – |
1 अप्रैल | 50वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65 साल |
1 अप्रैल | 51वीं मौत | उत्तरप्रदेश | 25 साल |
1 अप्रैल | 52वीं मौत | उत्तरप्रदेश | 72 साल |
1 अप्रैल | 53- 56वीं मौत | महाराष्ट्र | 56 साल |
1 अप्रैल | 57 से 59वीं मौत | तेलंगाना | – |
1 अप्रैल | 60-62वीं मौत | पश्चिम बंगाल | – |
2 अप्रैल | 63वींमौत | पंजाब | 62 साल |
2 अप्रैल | 64वीं मौत | हरियाणा | 67 साल |
2 अप्रैल | 65वीं मौत | राजस्थान | 85 साल |
2 अप्रैल | 66वीं मौत | गुजरात | 52 साल |
2अप्रैल | 67वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65 साल (महिला) |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com