अब तक 2 हजार 400 मामले: इनमें से 400 तब्लीगी जमात के चलते संक्रमित हुए; सरकार ने इससे जुड़े 906 विदेशियों को ब्लैकलिस्ट किया, वीजा भी निरस्त

कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 2 हजार 400 हो गई है। केंद्र सरकार के मुताबिक, इनमें सेकरीब 400लोग ऐसे हैं, जो तब्लीगी जमात की वजह से संक्रमण की चपेट में आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा- अलग-अलग राज्यों में संपर्कों की पड़ताल के बाद हमें 400 ऐसे संक्रमित मिले हैं, जो निजामुद्दीन मरकज और तब्लीगी जमात के केंद्र से संबंधित हैं। इसके बाद,गृह मंत्रालय ने तब्लीगी जमात में शामिल होने पहुंचे 906 विदेशियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इनकावीजा भी निरस्त कर दियागया है। इन लोगों पर फॉरेनर्स एक्ट 1946 और आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। गृह मंत्रालय ने दिल्ली समेत दूसरे राज्यों को इन विदेशियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

इधर,देश मेंगुरुवार को 341 नए मामले सामने आए।कुल 2 हजार 400 में से181लोगठीक हो चुके हैं, जबकि 69लोगों की जान चली गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 4 बजे तक देश में कोरोना संक्रमितों कीसंख्या 1 हजार 967 है। इनमें से 1 हजार 764 का इलाज चल रहा है। 150 ठीक हो चुके हैं और50 लोगों की मौत हो चुकी है।

जमात से जुड़े लोग देश भर में फैल चुके हैं

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल नेगुरुवार को कहा- मरकज से संबंधित सबसे ज्यादा 173 मामले तमिलनाडु में सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में67, दिल्ली में 47, तेलंगाना में 33, कश्मीर में 22, असम में 16,राजस्थान में 11, अंडमान-निकोबार में 9 और पुडुचेरी में2 संक्रमित मिले हैं। अभी अतिरिक्त टेस्टिंग की जा रही है और मामले बढ़ने की संभावना है। इधर, गुरुवार कोकोरोना नेअरुणाचल प्रदेश में भी दस्तक दे दी। यहांसंक्रमण कापहला सामने आया। अब देशके26राज्यों और चारकेंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण फैल चुका है।गुरुवार को जहां 341मामले मिल चुके हैं, वहींमंगलवार से बुधवार तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 437 नए केस सामने आए थे।

अस्पताल में भर्ती जमातियों से स्टाफ को खतरा

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकाले गई जमातियों पर लगातार बदसलूकी के आरोप लग रहे हैं।दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जेसी पासे ने बताया है कि तब्लीगी जमात में शामिल 188 लोगउनकेयहां भर्ती हैं। इनमें से 24 की रिपार्ट आई है। 23 को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कई जमातीटेस्ट कराने से मना कर रहे हैं। उनसे स्टाफ कोखतरा था। ऐसे मेंजिन तीन ब्लॉक में जमातियों कोरखा गया है, वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।

26राज्यों में और चारकेंद्र शासित प्रदेशों मेंपहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 418 19 42
केरल 286 2 28
तमिलनाडु 309 1 6
दिल्ली 219 4 6

तेलंगाना

127

9

14

राजस्थान 133 2 3
उत्तरप्रदेश 121 2 17
कर्नाटक 121 3 9
आंध्रप्रदेश 143 0 2
मध्यप्रदेश 100 8 0
गुजरात 87 7 7
जम्मू-कश्मीर 70 2 3
पंजाब 47 4 1
हरियाणा 49 0 27
प.बंगाल 53 3 6
बिहार 24 1 0
चंडीगढ़ 18 1 0
लद्दाख 13 0 3
असम 16 0 0
अंडमान-निकोबार 10 0 0
छत्तीसगढ़ 9 0 0
उत्तराखंड 7 0 0
गोवा 5 0 0
ओडिशा 5 0 1
हिमाचल प्रदेश 3 1 1
पुडुचेरी 3 0 0
मणिपुर 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
झारखंड 2 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

देश के 11राज्यों का हाल

  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 416: सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में30 सरकारी अस्पतालों को कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया गया है। इसके बाद संक्रमितों के इलाज के लिए 2 हजार305 बिस्तरों की अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध हो गई है। यहांबुधवार को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी मे मिले संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार के सात सदस्यों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।उधर,पुणे का स्टार्टअप एनओसीसीए प्राइवेट लिमिटेड कोरोनावायरस आपदा को देखते हुएकम लागत वाले वेंटिलेटर बना रहा है। स्टार्टअप के को-फाउंडर निखिल कुरेले का कहना है कि यह वेंटिलेटर 50 हजार रुपए में तैयार हो जाने का अनुमान है।
लॉकडाउन के बीच मुंबई की एक झुग्गी बस्ती में अपने घर के बाहर बैठकर पढाई करती बच्ची।
लॉकडाउन के बीच ठाणे की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 100:राज्यमें कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 100 हो गई है। मुरैना में पति पत्नी संक्रमित पाए गए। पति दुबई से लौटा था। वहीं,इंदौर में बुधवार देर रात 12 और मरीजों की कोरोनावायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या 75 हो गई।इंदौर के टाटपट्‌टी बाखल इलाके में बुधवार को संक्रमण संदिग्धों की स्क्रीनिंग करने पहुंचे कुछ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर लोगों ने पथराव कर दिया।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
संक्रमण से बचाव के लिए जबलपुर के सब्जी बाजार में दुकानों के आगे रस्सी बांधी गई है, ताकि दो लोगों के बीच दूरी रहे।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 133: गुरुवार को 12और संक्रमित मिले हैं। इनमें से जयपुर में 7, जोधपुर और झुंझुनूं में 1-1पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 129 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रामगंज में मिले सातों संक्रमित पहले पॉजिटिव मिले एक व्यक्ति के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए थे। वह व्यक्ति 17 करीबियों को संक्रमित कर चुका है। झुंझुनूं में संक्रमित मिला व्यक्ति निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था।राज्य में बुधवार को17 मामले सामने आए थे।
बीकानेर में पुलिसकर्मी बुजुर्ग दंपती से लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहने की अपील करते हुए।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 121: उत्तरप्रदेश पुलिस ने दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुए 569 लोगों का पता लगा लिया है। राज्य में कोरोनावायरस की वजह से बने डर के माहौल में दो लोगों ने खुदकुशी कर ली है।शामली जिले की डीएम जसजीत कौर ने बताया कि यहां हॉस्पिटल के क्वारैंटाइन वार्ड में एक व्यक्ति ने खुदकुशी पर ली। उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण थे। उसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उधर,सहारनपुर एसपी दिनेश कुमार पी ने बतयाकि नाकुर थाने में एक सरकारी कर्मचारी ने फांसी लगा ली। उसने सुसाइड नोट में इसकी वजह कोरोनावायरस का डर बताया है। उसके परिवार वालों का कहना है कि वह लंबे समय से अवसाद में था।
लखनऊ के हजरतगंज में एक घर के गेट पर बोर्ड लगाकर रिश्तेदारों से लॉकडाउन में न आने की अपील की गई है।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 219: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि बुधवार को यहां 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से निजामुद्दीन की जमात में शामिल हुए 29 लोग हैं। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 700 लोगों में संक्रमण की आशंका है।
लॉकडाउन के बीच दिल्ली में फंसे दूसरे राज्यों के ये मजदूर यमुना नदी के किनारे बनाए गए सरकारी शेल्टर होम में रह रहे हैं।
  • कर्नाटक; कुल संक्रमित- 121: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मरकज में जाने वाले 391 लोगों का पता लगा लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीदर में जिन 11 लोगों की जांच की गई थी, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बेंगलुरु में सड़क पर जागरूकता के लिए कोरोनावायरस की पेंटिंग बनाई गई है। इस पर लिखा है- आपकी सुरक्षा कोई खेल नहीं है, सुरक्षित रहें, घर में रहें।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित 143:गुरुवार को यहां 32नए मामले सामने आए।बुधवार को57 नए मरीज मिले थे। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने महामारी और लॉकडाउन को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों का वेतन फिलहाल टालने का आदेश दिया है। मंत्री विधायकों और जन प्रतिनिधियों का वेतन भी रोका गया है। हालांकि, पेंशनर्स को घर-घर जाकर राशि का भुगतान किया जा रहा है।
  • तेलंगाना; कुल संक्रमित- 127: राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए।यहां बुधवार को कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए, जबकि 3 की मौत हुई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 9 हो गया है। मरने वाले सभी लोग दिल्ली में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर लौटे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।यहां सबसे ज्यादा 36 संक्रमित हैदराबाद में हैं।
तेलंगाना के गांधी हॉस्पिटल में क्वारैंटाइन किए गए जमाती नमाज पढ़ते हुए।
  • असम; कुल संक्रमित- 16: राज्य में गुरुवार कोकोरोना के 3 नए मरीज मिले। ये पूर्वी असम के गोलाघाट के रहने वाले हैं। येसभीनिजामुद्दीनकी जमात से लौटे थे।

गुवाहाटी में पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को नसीहत के साथ सजा दे रही है।

  • केरल; कुल संक्रमित- 286:संक्रमितों की संख्या के मामले में केरल महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। राज्य में सबसे ज्यादा 121 संक्रमित कासरगोड़ में हैं। इस बीच,मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि दिल्ली में मरकज की जमात में शामिल लोगों को निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया पर इरादतन अभियान चलाया जा रहा है। इस महामारी के दौरान कोई धार्मिक अलगाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर,केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें नशे के आदी लोगों को डॉक्टर का पर्चा पेश करने पर शराब देने की व्यवस्था दी गई थी। यह रोक तीन हफ्ते के लिए लगाई गई है।
  • ओडिशा; कुल संक्रमित- 5: भुवनेश्वर और कटक में सिर्फ कोरोना के लिए दो अस्पताल बनाए गए हैं। इनमें मुफ्त इलाज किया जाएगा। दोनों हॉस्पटल में कुल 650 बिस्तर हैं। भुवनेश्वर का हॉस्पिटल कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में बनाया गया है। इसके सीईओ डॉ. विष्णु ने बताया कि इन हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण के संदिग्धों, संक्रमितों और गंभीर मरीजों को अलग-अलग रखने की सुविधा है। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के रहने का भी इंतजाम किया गया है। वे इलाज के बाद 14 दिन तक यहीं रहेंगे।

एक्स के एक डॉक्टर के संक्रमित होने की खबर

दिल्ली एम्स के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि यहां के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के एक रेसिडेंट डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें यहां एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।

रेलवे ने 14 अप्रैल के बाद के रिजर्वेशन पर रोक नहीं लगाई
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेलवे ने 14 अप्रैल के बाद के रिजर्वेशन करना शुरू कर दिए हैं। इस पर रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 14 अप्रैल के बाद ट्रेन से यात्रा करने पर पहले भी रोक नहीं लगाई गई थी। यह कोई नया आदेश नहीं है।

दान का सिलसिला जारी
कोरोनावायरस आपदा से निपटने के लिए पीएम केयर में दान देने का सिलसिला जारी है। एचडीएफसी ग्रुप ने केंद्र सरकार के राहत और पुनर्वास के कामों के लिए 150 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

मुंबई में खौफ इतना कि लाशों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएसटी इलाके में गुरुवार को बीएमसी कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान मिले अज्ञात शव पर डिसइन्फेक्टेंट छिड़क रहा था।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts