195 देशों में संक्रमण और 24,087 मौतें: अमेरिका में अब संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा, अब तक 1177 ने जान गंवाई

वॉशिंगटन. दुनिया के सभी195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 32हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 14 हजार नए केस सामने आए हैं। अब तक यहां 1,177 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 82,179 हो गई है। यह आंकड़ा चीन से भी ज्यादा है। चीन में 81,285 संक्रमित हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोनावायरस का एपिसेंटर है। न्यूयॉर्क में अबतक 281 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,873 संक्रमित हैं।सीनेट में दो ट्रिलियन डॉलर(करीब148 हजार करोड़ रुपए) के राहत पैकेज को मंजूरी मिलने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार कोरिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं दोनों पार्टियों का शुक्रगुजार हूं। इस राहत फंड से अमेरिकी वर्कर्स और उनके परिवारों को लाभ होगा।

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। यहां के श्रम विभाग के मुताबिक, 33 लाख लोगों ने बेरोजगार के तौर पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाया है। अमेरिकी इतिहास में बेरोजगारी दर का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अमेरिका के सैंटा मोनिका स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में ब्लड डोनेट करती एक महिला।

तुर्की में 75 लोगों की मौत
तुर्की में गुरुवार को 16 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक कुल 75 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमण के मामले 3,629 हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिनकोजा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में 7,286 लोगों की जांच की गई है।

चीन ने 28 मार्च से विदेशियों के लिए अपनी सीमा बंद की
चीन की सरकार ने शनिवार (28 मार्च) से दूसरे देशों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। माना जाता है कि पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से ही वायरस फैला था। यह स्पष्ट नहीं है कि सीमा कब तक बंद रहेगी। यहां अब तक 3,287 मौतें हो चुकी है। वहीं, 81, 285 लोग संक्रमित है।

न्यूजीलैंड में 24 घंटे में 76 नए मामले सामने आए

न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे मेंकोविड-19 के76 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ हीदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 368 हो गई है। स्वास्थ्य निदेशक एश्लेब्लूमफील्ड ने बताया किअब तक देश में 12,000 लोगों की जांच हो चुकी है। 37 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं और 8 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जांच के लिए नई सुविधाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में कॉम्युनिटी आउटब्रेक के सबूत भी मिले हैं।शुक्रवार को न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय लॉकडाउन का दूसरा दिन है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

यह तस्वीर न्यूयॉर्क की है। शहर में अब तक 280 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts