अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:02 PM IST
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को निगमबोध घाट पर उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। इससे परिजनों में गहरा रोष है। निगम बोध घाट के संचालक सुमन गुप्ता ने कहा कि वहां पर शव लाए जाने की सूचना है। वह निगम बोध घाट जा रहे हैं।
शुक्रवार रात 8 बजे महिला मरीज ने आरएमएल अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से पहली मौत होने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आधी रात को अस्पताल परिसर में कैट्स एंबुलेंस दौड़ती रहीं। दिल्ली में कोरोना महामारी घोषित होने के बाद यह पहला मामला है जिसमें किसी की मौत हुई है।
तीन घंटे बाद मोर्चरी पहुंचा कोरोना मरीज का शव
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : pixabay
वहीं अस्पताल के अधिकारी और प्रशासन दिखाई नहीं दिया। कोरोना से मौत की खबर आग की तरह पूरे अस्पताल में फैल गई। गार्ड से लेकर डॉक्टर, मरीज से लेकर तीमारदार तक हर कोई कोरोना का नाम सुनते ही कहने लगे वार्ड नंबर पांच में भर्ती थी मरीज। महिला ने रात को आठ बजे दम तोड़ दिया।
corona
– फोटो : अमर उजाला
हालांकि महिला का शव रात 11 बजे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचा। इस बीच महिला का शव वार्ड में ही रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार मोर्चरी में एक विशेष कमरा तैयार करने में डॉक्टरों को वक्त लग गया। महिला का शव इस कमरे में रखा है। शनिवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर बिजली शवदाहगृह में होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक महिला मरीज कोरोना पॉजीटिव थी। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार सामान्य तरीके से नहीं किया जा सकता। इसके लिए शनिवार को बाकायदा एक विशेष टीम तैयार की जाएगी। जो मोर्चरी से लेकर अंतिम संस्कार तक मौजूद रहेगी।
कोरोना वायरस की जांच के लिए आरएमएल अस्पताल में लगी लंबी कतार
– फोटो : अभिषेक शर्मा
बहरहाल देर रात मृतक महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। महिला का कारोबारी बेटा भी आरएमएल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि कारोबारी की हालत स्थिर है। जबकि महिला मरीज आईसीयू में भर्ती थी। परिजनों के ही अनुसार उनके घर में कुल 10 सदस्य हैं। मां की मौत की खबर अभी तक उन्होंने कारोबारी बेटे को नहीं दी है।
आगे पढ़ें
तीन घंटे बाद मोर्चरी पहुंचा कोरोना मरीज का शव