Coronavirus in India: भारत में अभी तक 73 मरीजों की पुष्टि, जानें किस राज्य में कितने मामले – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Publish Date:Thu, 12 Mar 2020 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में अभी तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 73 मामले सामने आए हैं। इसमें विदेशी नागरिक भा शामिल हैं। सवास्थ्य मंत्रालय के हवाले से एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। 73 संक्रमित लोगों में से 56 भारतीयों के अलावा 17 लोग हैं। ये आंकड़े 12 मार्च 2020 सुबह 11 बजे तक के हैं। देश में अभी तक इससे कोई मौत नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार ये मामले 12 राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेश में सामने आए हैं।  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आइडी भा जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 और E-Mail ID [email protected] है। 

केरल में सबसे ज्यादा संक्रमित

केरल में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा मामला समाने आया है। यहां 17 लोग संक्रमित हैं। इसमें विदेशी कोई भी शामिल नहीं है। देश में पहला मामला फरवरी में केरल में ही सामने आया था। यहां के पहले तीन मरीज ठीक भी हो गए हैं। 

हरियाणा में केवल विदेशी संक्रमित

केरल के बाद हरियाणा में सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। यहां 14 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि, इनमें कोई भी भारत का नागरिक नहीं है। बता दें कि यहां विदेश से लाए गए लोगों को आइटीबीपी के छावला कैंप में निगरानी में रखा गया है। 

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 11-11 मामले सामने आए

हरियाणा के बाद सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों में 11 मामले सामने आए हैं। यूपी में एक विदेशी समेत कुल 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 11 भारतीय संक्रमित पाए गए हैं।

दिल्ली में अभी तक 6 मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अभी तक 6 मामलों की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में 4 मामलों की पुष्टि हुई है। लद्दाख में तीन मामलों की पुष्टि हुई है। राज्स्थान में अभी तक तीन मामले सामने आए हैं। इनमें से दो विदेशी हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब, तेलंगाना और तमिलनाडु  में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई है। 

Posted By: Tanisk

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts