ईडी ने यश बैंक के फाउंडर राणा कपूर को बेची गई राजीव गांधी की पेंटिंग को किया सीज – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Publish Date:Mon, 09 Mar 2020 11:10 PM (IST)

मुंबई, एनआइ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्ववारा यश बैंक के फाउंडर राणा कपूर को बेची गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पेंटिंग को सीज कर दिया है। जून 2010 में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा राणा कपूर को लिखे गए एक पत्र ने 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग की बिक्री की पुष्टि की थी। इस पत्र में राणा कपूर का शुक्रिया अदा किया गया है। पेंटिंग को ईडी कार्यालय लाया गया है।

राणा कपूर ने खरीदी थी प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग

भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने रविवार को एक न्यूज चैनेल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें कहा था कि ‘भारत में होने वाली प्रत्येक वित्तीय गड़बड़ियों के तार गांधी परिवार से ही जुड़ते है। यह चाहे भगोड़े माल्या का मामला हो, जो सोनिया गांधी के टिकटों को अपग्रेड करवाते थे और मनमोहन सिंह तथा तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम तक पहुंच थी। राहुल गांधी ने डिफाल्टर नीरव मोदी की ज्वेलरी शाप का उद्घाटन किया था और राणा कपूर ने प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग खरीदी है। राणा यह बैंक के सर्वेसर्वा थे।

कांग्रेस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

कांग्रेस ने इस सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एमएफ हुसैन द्वारा बनाई गई पिता की एक पेंटिंग की नीलामी की थी, जिसे राणा कपूर ने दो करोड़ रुपए में खरीदी थी। इसके लिए चेक से पेमेंट किया गया था। साथ ही प्रियंका गांधी ने यह जानकारी इनकम टैक्स में भी दी है।  

इसे भी पढ़ें: Yes Bank: प्रियंका ने राणा कपूर को दो करोड़ में बेची थी राजीव गांधी की पेंटिंग, कांग्रेस ने दी सफाई

Posted By: Arun Kumar Singh

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts