शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की रिलायंस को 12 साल का सबसे बड़ा नुकसान, कंपनी के शेयर 12.35% गिरे, निवेशकों के शेयरों की वैल्यू 1.08 लाख करोड़ कम हुई

बिजनेस डेस्क. बाजार की ऐतिहासिक गिरावट का सबसे ज्यादा असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को हुआ है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीजको शेयर बाजार में 12 सालका सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर 12.35% की गिरावट के साथ 1105 रुपए पर आ गए। यह अक्टूबर 2008 के बाद कंपनी की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैप 7.05 लाख करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के निवेशकोंके शेयरोंकी वैल्यूसोमवार को 1.08 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। सेंसेक्स 1941 अंक गिरा, उसमें से करीब 500 अंक अकेले रिलायंस इंडस्ट्री के रहे हैं। मार्केट कैप के मामले में रिलायंस अब टीसीएस से पीछे हो गई है। टीसीएस का मार्केट कैप 7.40 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, सरकारी कंपनी ओएनजीसी के शेयर भी करीब 16.26पर्सेंट तक लुढ़क गए। इसका मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया। ओएनजीसी का मार्केट कैप 93000 करोड़ रुपए पर आ गया।

यस बढ़ा:बैंक का शेयर 32 फीसदी चढ़कर21.30 रुपए के भाव पर पहुंच गया

कोरोना वायरस और यस बैंक के कारण शेयर मार्केट सोमवार को भी तेजी से गिरा। निवेशकों के बीच घबराहट के कारण सेंसेक्स 2,000 अंकों से ज्यादा नीचे है, इसके बावजूदयस बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।बीएसई पर यस बैंक का शेयर 32 फीसदी चढ़कर21.30 रुपए के भाव पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर यस बैंक का शेयर 16.20 रुपए भाव पर बंद हुआ था।बैंक में ग्राहकों के पैसे सुरक्षित होने के सरकार के आश्वासन से निवेशकों का विश्वास थोड़ा लौटा है। लेकिन इसे बचाने के लिए आगे आने वाले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयरों में गिरावट आई है।एसबीआई काशेयर सोमवार को 5.60% नीचे गिरकर 254 रुपए पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर यस बैंक का शेयर 260 रुपए भाव पर बंद हुआ था।

शेयर मार्केट से जुड़ी ये 3 खबरें भी आ सकती हैं आपके काम

1.2008 से भी बड़ी हो-ली 2020 की मंदी, तब हर महीने 889 प्वाइंट्स गिरा था बाजार

2.2008 है सेंसेक्स का सबसे बुरा दौर, 20325 अंकों से शुरू तो 9647 पर खत्म हुआ था साल

3.सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 1941 अंक नीचे आया, 2 महीने में 5672 अंक नीचे गिरा

रिलायंस को धक्का: दो महीने पहले रिलायंस का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए से ऊपर था
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का मार्केट कैप सोमवार को ही 1 लाख करोड़ से ज्यादाकम हो गया। दो महीने पहले रिलायंस का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए से ऊपर था। गिरावट के बाद अब कंपनी कामार्केट कैप 7 लाख करोड़ से नीचे आ गया है।कंपनी के शेयर 13 फीसदी गिरकर 1,105 रुपए पर पहुंच गए हैं। यह अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। क्रूड ऑयल के संकट के कारण सेंसेक्स में ऑयल सेक्टर की कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

बाजार फिसल रहा: 2020 में सेंसेक्स 2 महीने में 12.53% लुढ़का
2020 में 1 जनवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स करीब 12.53% गिर चुका है। 1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 अंकों पर था। 9 मार्च को सेंसेक्स 36,128 अंकों पर आ चुका है। अंकों की बात करें तो सेंसेक्स 5,178 अंक नीचे जा चुका है। इसी तरह निफ्टी 1,602 अंक नीचे जा चुका है। 1 जनवरी को निफ्टी निफ्टी 12,182 अंकों पर था। 9 मार्च को निफ्टी 10,580 अंकों पर पहुंच चुका है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए कम हुआ है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts