893 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में यस बैंक के शेयर 74% गिरे, एसबीआई 6% लुढ़का

मुंबई. कोरोनावायरस और यस बैंक के संकट से घबराए निवेशकों ने भारी संख्या में शेयर बेंचे। इस कारण शुक्रवार को सेंसेक्स 893.99 अंक नीचे गिरका 37,576.62 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 368.15 अंक नीचे गिरकर 11,000 अंकों के नीचे पहुंच गया। निफ्टी10,900.85 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई पर यस बैंक के शेयर 56% और निफ्टी पर 74% नीचे गिरे। बीएसई पर टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। केवल बजाज ऑटो, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1459 अंक नीचे गिरा
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1459 प्वाइंट लुढ़क कर 37,011.09 पर आ गया। निफ्टी भी 442 अंक गिरकर 10,827.40 अंकों पर पहुंच गया। एनएसई पर यस बैंक के शेयर 76% तक नीचे गिर गए। एसबीआई के शेयर में 12% की गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को ऐसी रिपोर्ट आई थी कि यस बैंक को बचाने के लिए सरकार एसबीआई को आगे कर सकती है, इस कारण एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

बाजार में आई गिरावट के चार प्रमुख कारण

  • कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख के पास पहुंचने वाली और 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • यस बैंक पिछले काफी समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। आरबीआई ने बैंक में लेनदेन पर 50,000 रुपए तक की सीमा तय की, इसके बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई।
  • विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं। पिछले 14 कारोबारी सत्रों में एफआईआई भारतीय बाजार से 18,343 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं।
  • वैश्विक बाजारों के गिरने का दबाव भी बाजार पर है। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.58% और नैस्डैक 3.10% नीचे है। निक्केई 2.94% और ऑस्ट्रेलियाई बाजार 2.44% नीचे है।

राहुल गांधी और चिदंबरम केट्वीट

यस बैंक पर आए संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के ट्वीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एडवाइस दी हैं। वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी और उनके विचारों को भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है।इधर पी.चिदंबरम ने ट्वीट करके पूछा कि सरकार बताएयस बैंक पर कितनाकर्ज है।

विदेशी बाजारों का हाल

इंडेक्स/देश गिरावट
नैस्डेक (अमेरिका) 3.10%
एफटीएसई (लंदन) 1.62%
सीएसी (फ्रांस) 1.90%
निक्केई (जापान) 2.86%
हेंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 2.15%
शंघाई कंपोजिट (चीन) 0.98%

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: march 06 – Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Source: DainikBhaskar.com

Related posts