किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी, 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे; राज्य में पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा होगा

मुंबई.उद्धव सरकार का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में पेश किया। बजट में किसानों और युवाओं पर फोकस रखा गया।किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया गया है।राज्य की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80% आरक्षण देने की घोषणा भी की गई है।इसके लिए कानून बनाया जाएगा। वहीं, पेट्रोल-डीजल में एक रुपए का वैट बढ़ाया गया है। इससे पेट्रोल-डीजल एक रुपएमहंगा होगा। इस फैसले सेराज्य को 1800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। वित्त मंत्री ने इस बार 9,510 करोड़ रुपए का घाटे का बजट पेश किया।

किसानों को सब्सिडी भी देगी सरकार

राज्य की गठबंधन सरकार (शिवसेना-कांग्रेस और राकांपा) ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सितंबर 2019 तक कर्ज लेने वालेसभी किसानों का दोलाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा। इसके अलावा जिन किसानों काकर्ज दो लाख से ज्यादा है,उन्हेंसरकार दो लाख की सब्सिडी देगी। जिन किसानों ने 2018-19 में कर्जलिया है और नियमित तौर पर अपनी किस्त भर रहे हैं, उन्हें 50 हजार रुपए का इंसेटिव दिया जाएगा। नागपुर में एनर्जी पार्क बनेगा। इससे कृषि के लिए दिन में बिजली दी जाएगी।

5 लाख युवाओं का रोजगार देने का लक्ष्य

बजट में मुख्यमंत्री रोजगार योजना शुरू करने का भी ऐलान किया है। इसमें प्रदेश के 10 वीं पास तक के युवक-युवतियोंको कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने अगले5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।शिक्षा के क्षेत्र के लिए सरकार ने 6 हजार करोड़ का प्रावधान रखा है। परिवहन विभाग में 1600नई बसों को शामिल करने की घोषणा की गई है। येबसेंवाई-फाई से लैस होगी। साथ ही, घर से 50 किमी की दूरी पर डायलिसिस सुविधा स्थापित करने के लक्ष्य के तहत 75 डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे।विधायकों का लोकल एरिया डेवलपमेंटका फंड 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है।महिलारोजगार को बढ़ावा देने के लिएमहिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की सरकार की तरफ सेखरीदारी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुंबई-बेंगलुरुकॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु

मुंबई-गोवा हाईवे के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।यह सिर्फ भूमि अधिग्रहण के लिए है। मुंबई-बेंगलुरुकॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु.का फंड दिया गया है।पूर्व मुख्यमंत्रीकी स्मृति में शंकरराव चव्हाण स्मारक का निर्माण कराया जाएगा।वर्ली में पर्यटन केंद्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। वर्ली आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है।महिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की खरीदारी सरकार की ओर से होगी।

हर जिले में बनेगा एक महिला पुलिस थाना

प्रदेश में महिला सुरक्षा को देखते हुए हर जिले में एक महिला थाना बनाया जाएगा। हर साल एक लाख नए सोलर पंप लगाए जाएंगे।पुणे के बालेवाड़ी में अन्तराष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। सरकार ने अब अपना पूरा पैसा प्राइवेट की बजाए सरकारी बैंकों में ही जमा करने की बात भी कही है।

बजट भाषण में पढ़ी हरिवंश राय बच्चन की एक कविता
बजट भाषण के बीच वित्त मंत्री ने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की एक लाइन पढ़ी- ‘असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो; क्या कमी रह गयी है उसे देखो और सुधार करो।’इसके बाद सदन में मौजूद सभी पक्षों के विधायकों ने जमकर तालियां बजाईं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Uddhav Thackeray Maharashtra Budget 2020 Live | Uddhav Thackeray Maharashtra Budget 2020 Live Today Latest News and Updates On Maharashtra Finance Minister Ajit Pawar Announcement

बजट पेश करने से पहले अजित पवार और उद्धव ठाकरे शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन किया।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts