Coronavirus LIVE Updates: आंध्र में सामने आए तीन संदिग्ध मामले, खाड़ी देश से लौटे दो मरीज – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)














09:05 AM

ग्रेटर नोएडा में चीनी व्यक्ति ने खुद को फ्लैट में बंद

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कल रात ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक चीनी व्यक्ति ने खुद को फ्लैट में बंद कर दिया। उसे संदेह था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव के अनुसार व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।














08:55 AM

दक्षिण कोरिया 6,000 के करीब पहुंच आंकड़ा

चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण कोरिया है। समचार एजेंसी एएफपी के अनुसार यहां कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या गुरुवार को 6,000 के करीब पहुंच गई है। यहां 145 नए संक्रमणों की सूचना मिली। वहीं 35 लोगों की इससे मौत हो गई है। 














08:28 AM

आंध्र प्रदेश में तीन संदिग्ध मरीजों की पुष्टि, खाड़ी देश से लौट थे मरीज

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की जानकारी मिली है। इन तीन लोगों में से दो व्यक्ति तीन दिन पहले खाड़ी देश से लौटे थे। तीसरा व्यक्ति उनके परिवार की एक महिला है।














08:20 AM

इटली में 107 लोगों की मौत

इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 107 हो गई है। पिछले  24 घंटों में 28 लोगों की मौत हो गई है। यहां सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है। मरीजों की संख्या 3,089 हो गई है। 














08:07 AM

इराक में 35 मामलों की पुष्टि, एक मौत

इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना वायरस के तीन और मामलों की घोषणा की। देश में कुल पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 35 हो गई है, जिसमें एक मौत भी शामिल है। ज्ञात मामलों में से दो इराक के पूर्वी प्रांत दीयाला और एक नजफ प्रांत में थे।














08:04 AM

अमेरिका में 11 मौत हो गई, मरीजों की संख्या 129

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 11 हो गई। मरीजों की संख्या 129 हो गई है। 














07:59 AM

चीन के बाहर संक्रमित लोगों की कुल संख्या 12,600 से अधिक

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार चीन के बाहर 76 देशों में कोरोना वायरस (COVID-19) के 2,100 से अधिक नए मामले समाने आए हैं, जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या 12,600 से अधिक हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 214 हो गई है। भारत में 29 मामले सामने आए हैं। वहीं गाजियाबाद में दो संदिग्धों की हालत खराब है।  














07:57 AM

गाजियाबाद में दो संदिग्धों की हालत खराब

 भारत में कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आए हैं। वहीं गाजियाबाद में दो संदिग्धों की हालत खराब है। आइसोलेशन में रखे गए कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की हालत बुधवार को बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) ने सूचना पर राजनगर एक्सटेंशन में रह रहे मरीज को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में और इंदिरापुरम में आइसोलेशन में रह रहे मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। राजनगर एक्सटेंशन में रह रहे तेहरान (ईरान) से आए इस मरीज का तीन दिन से बुखार नहीं उतर रहा था।

Related posts