50 से ज्यादा देशों में पहुंचा वायरस, चीन में एक दिन में 44 और लोगों की मौत हुई, अन्य 10 देशों में 70 मौतें

बीजिंग/न्यूयॉर्क/नई दिल्ली.कोरोनावायरस से दुनिया दहशत में है। मार्केट, कारोबार, पर्यटन, आपसी सहयोग, सब कुछ ठहर गया है। वजह, कोरोनावायरस अब दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के अब तक 83,045 मामले सामने आए हैं। इनमें से 78,824 मामले चीन में हैं। अकेले चीन में 2,788 मौतें हुई हैं। बाकी दुनिया में 4,400 केस सामने आए हैं और 70 लोगों की जान गई है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक गुरुवार को देश में 44 मौतें हुईं। इनमें से 41 मौतें अकेले हुबेई प्रांत में हुईं। देश में 327 नए केस दर्ज किए गए हैं। कोरोनावारस से पीड़ित 36,115 मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी भी मिली है।

दुनिया के देशों में कोरोनावायरस की स्थिति
एशिया: चीन में 78824 केस, 2788 मौतें
दक्षिण कोरिया: 2022 केस, 13 मौतें
ईरान: 245 केस, 26 मौतें
जापान: 8 मौतें
हॉन्गकॉन्ग: 2 मौत
फिलीपींस-ताइवान: 1-1 मौतें
अफ्रीका: अलजीरिया, मिस्र, नाइजीरिया
सभी में एक-एक मामले सामने आए हैं
ऑस्ट्रेलिया: 22 केस
यूरोप: इटली : 650 केस, 17 मौतें
फ्रांस: 2 मौत
उत्तरी अमेरिका: अमेरिका में 60 केस
दक्षिण अमेरिका: ब्राजील में 1 केस

सऊदी सरकार ने 7 देशों के पर्यटकों के ई-वीजापर रोक लगाई
सऊदी अरब ने दुनिया के 7 देशों के पर्यटकों के ई-वीजापर रोक लगा दी है। यह देश- चीन, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, कजाखस्तान हैं। यही नहीं, सऊदी सरकार ने मक्का और मदीना आने वाले दुनियाभर के जायरीनों पर भी अस्थाई समय के लिए रोक लगा दी है। इन दोनों धार्मिक जगहों पर हाल के सालों में विदेशी श्रद्धालुओं को आने से पहली बार रोका गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


coronaVirus reaches more than 50 countries, 44 more people died in one day in China, 70 deaths in other 10 countries

Source: DainikBhaskar.com

Related posts