कोरोनावायरस से दुनियाभर में 2800 लोगों की मौत, 83,000 से अधिक संक्रमित; चीन में मृतक आंकड़ा हुआ 2,788

चीन में कोरोनावायरस से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है तथा इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से 44 और लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही कुल मृतक आंकड़ा 2,788 पहुंच गयी है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को चीन से कोरोनावायरस के 327 नए मामले सामने आए। हालांकि एक महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस से रोज संक्रमित पाए गए लोगों की यह अब तक की सबसे कम संख्या है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस वायरस के कारण 41 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई जो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। दो लोगों की मौत बीजिंग में और एक व्यक्ति की मौत शिनजियांग में हुई। चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

चीन में कोरोनावायरस के मामले कम हो रहे हैं जबकि अन्य देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस महामारी ”निर्णायक मोड़” पर है। महामारी का प्रकोप कम होने के बीच अब चीनी अधिकारियों की आलोचना शुरू हो गई है जिन्होंने इसे दबाने के प्रयास किए।

आधिकारिक मीडिया ने भी बृहस्पतिवार को इस तरह की निंदा की, जो अपने आप में असामान्य है। कोरोनावायरस के शुरुआती मामले पिछले वर्ष दिसंबर में सामने आए थे और जनवरी के मध्य तक इसने गंभीर रूप ले लिया। सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें इस मामले में हुई खामियों को उजागर किया गया।

-

वुहान भेजे गए विशेषज्ञों के समूह में शामिल महामारी विशेषज्ञ झांग नाशान ने कहा कि हालात बेहतर हो सकते थे यदि संक्रमण पर काबू करने के उपाय पहले कर लिए गए होते। इससे पहले, महामारी को रोकने में नाकाम रहने का ठीकरा कई अधिकारी एक दूसरे पर फोड़ चुके हैं।

चीन में कहर बरपा रहे कोरोनावायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रामक बीमारी को कोविड-19 नाम दिया है।

बीजिंग में शुक्रवार को प्रत्येक देश की सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए ताजा आंकड़ें इस प्रकार हैं :

  • चीनी मुख्यभूमि : 78,824 मामले, 2788 मौतें
  • हांगकांग : 92 मामले, दो मौतें
  • मकाऊ : 10 मामले
  • दक्षिण कोरिया : 2022 मामले, 13 मौतें
  • जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 918 मामले, आठ मौतें
  • इटली : 650 मामले, 15 मौतें
  • ईरान : 254 मामले, 26 मौतें
  • सिंगापुर : 96 मामले
  • अमेरिका : 60 मामले
  • कुवैत : 43 मामले
  • थाईलैंड : 40 मामले
  • बहरीन : 33 मामले
  • ताइवान : 32 मामले, एक मौत
  • ऑस्ट्रेलिया : 23 मामले
  • मलेशिया : 23 मामले
  • जर्मनी : 21 मामले
  • फ्रांस : 38 मामले, दो मौतें
  • स्पेन : 17 मामले
  • वियतनाम : 16 मामले
  • ब्रिटेन : 15 मामले
  • संयुक्त अरब अमीरात : 19 मामले
  • कनाडा : 14 मामले
  • इराक : 6 मामले
  • रूस : 5 मामले
  • स्विट्जरलैंड : 5 मामले
  • ओमान : 6 मामले
  • फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत
  • भारत : 3 मामले
  • क्रोएशिया : 3 मामले
  • यूनान : 3 मामले
  • इजराइल : 3 मामले
  • लेबनान : 3 मामले
  • पाकिस्तान : 2 मामले
  • फिनलैंड : 2 मामले
  • ऑस्ट्रिया : 2 मामले
  • स्वीडन : 7 मामले
  • मिस्र : 1 मामला
  • अल्जीरिया : 1 मामला
  • अफगानिस्तान : 1 मामला
  • नॉर्थ मैकेडोनिया : 1 मामला
  • जॉर्जिया : 1 मामला
  • एस्टोनिया : 1 मामला
  • बेल्जियम : 1 मामला
  • नीदरलैंड : 1 मामला
  • रोमानिया : 1 मामला।
  • नेपाल : 1 मामला
  • श्रीलंका : 1 मामला
  • कंबोडिया : 1 मामला।
  • नॉर्वे : 1 मामला
  • डेनमार्क : 1 मामला
  • ब्राजील : 1 मामला

साभार : यह लेख मूल रूप से समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया है. यह मूल लेख का हिंदी अनुवाद है.

Source: DainikBhaskar.com

Related posts