अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की; यह दिखाता है भारतीय जो चाहें, कर सकते हैं

अहमदाबाद.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्डट्रम्प ने सोमवार को मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम मेंअपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘हम 8 हजार मील का दौर तय करने के बाद यह बताने आए हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार है। 5 महीने पहले अमेरिका ने आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। आज भारत ने हमारा दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में स्वागत किया है। खूबसूरत और नए मोटेरा स्टेडियम में आकर संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है।’’

उन्होंने कहा,‘‘भारत का हमेशा हमारे दिल में विशेष स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन इस महान देश की यात्रा को भी रेखांकित करता है। वे उनके पिता के साथ चाय बेचते थे। वे इसी शहर में एक कैफेटेरिया में काम करते थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में वे जीतकर आए हैं। आप सिर्फ गुजरात के लिए गर्व नहीं हैं, बल्कि आप इस बात के प्रतीक हैं कि भारतीय जो चाहें, उसे कैसे भी पूरा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की है। यही भारत की भी कहानी है। भारत दुनियाभर में इंसानियत के लिए एक उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे नायाब देश है।’’
जी.

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- अमेरिका को भारत से प्यार है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts