रामजन्म भूमि ट्रस्ट के 15वें सदस्य के तौर पर पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्र का नाम तय, 5 बजे बैठक में लिया जाएगा फैसला

नई दिल्ली. रामजन्म भूमि ट्रस्ट की पहली बैठक बुधवार को के पाराशरण के आवास पर होनी है। इसी में ट्रस्ट के सदस्यों पर फैसला लिया जाएगा। ट्रस्ट के 15वें एक्स ऑफिसियो सदस्य के तौर पर पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्र का नाम तय माना जा रहा है। इस जगह के लिए पूर्व आईएएस दीपक सिंघल का नाम भी रेस में था। दैनिक भास्कर को सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ज्ञानेश का भी ट्रस्ट का मेंबर बनना तय माना जा रहा है। वे सरकार की ओर से ट्रस्ट के नामित सदस्य होंगे।

9वें और 10वें सदस्य के तौर पर विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय और नृत्य गोपाल दास के नाम भी तय माने जा रहे हैं।

15वें सदस्य का हिंदू होना जरूरी
बैठक में पहले बोर्ड ऑफ ट्रस्टी चेयरमैन का चुनाव करेंगे। चेयरमैन ही 15वें सदस्य को नामित करेगा। चेयरमैन राम मंदिर के विकास और प्रशासन से जुड़े मामलों के लिए 15वें सदस्य को चुनेगा और इस सदस्य का हिंदू होना जरूरी है।

13वेंसदस्य के तौर पर डीएम अनुज कुमार का नाम
अयोध्या के मौजूदा डीएम अनुज कुमार की सदस्यता हिंदू होने के कारण पक्की है। 12वें व 13वें मेंबर के लिए केंद्र और राज्य से अधिकारियों को नामित किए जाने का फैसला लिया जाना अभी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के 13वें सदस्य के रूप में उप्र के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को नामित किया जाना पक्का माना जा रहा है।

किसी सदस्य के हटने की स्थिति में क्या होगा?
अगर सरकारी पदेन सदस्य (जैसे कलेक्टर) का तबादला होता है, तो उसकी जगह तैनात किया जाने वाले अफसर को सदस्य बना दिया जाएगा। स्थाई सदस्य के हटने की स्थिति में ट्रस्ट के बाकी सदस्य मिलकर उसकी जगह किसी और को नियुक्त कर सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Ayodhya Ram Mandir Trust: Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Members Updated List: Ex Cabinet Secretary Nripendra Misra Named Ram Janmabhoomi Trust

Source: DainikBhaskar.com

Related posts