तो प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है कांग्रेस?

3 में से 2 सीट कांग्रेस जीतने की स्थिति में हैं दरअसल राजस्थान की राज्यसभा में तीन सीटें खाली होने जा रही है, ऐसे अशोक गहलोत प्रियंका गांधी की लोकप्रियता के बूते ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में है। दरअसल राज्य में खाली होने वाली 3 में से 2 सीट कांग्रेस जीतने की स्थिति में हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते है कि प्रियंका गांधी वाड्रा इन 3 में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ें। यह पढ़ें: मोंटेक सिंह अहलूवालिया का दावा-राहुल गांधी के अध्यादेश फाड़ने पर इस्तीफा देना चाहते थे आहत मनमोहन सिंह गहलोत की पूरी कोशिश है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जाए.. बताते चलें कि लोकसभा में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी पहले से मौजूद है लेकिन राज्यसभा में पार्टी को बीजेपी से मुकाबले के लिए एक नए चेहरे की तलाश है, ऐसे में अशोक गहलोत का मानना है कि प्रियंका से बेहतर दूसरा कोई चेहरा नहीं हो सकता मौजूदा हालात में राज्यसभा जाने का। वयोवृद्ध हैं कांग्रेस के नेता राज्यसभा में अभी कांग्रेस के जितने भी नेता हैं, वो वयोवृद्ध हैं, ऐसे में प्रियंका के एंट्री राज्यसभा में पार्टी के लिए अच्छी साबित हो सकती है, इसलिए गहलोत की पूरी कोशिश है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जाए। पार्टी महासचिव के रूप में काम कर रही हैं प्रियंका गांधी मालूम हो कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के पार्टी महासचिव के तौर पर काम कर रही हैं और वो लगातार यूपी का दौरा कर रही हैं, वो प्रदेश में मरणासन्न पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने की तैयारी कर रही हैं, राज्य में पूरे दो साल बाद चुनाव है, ऐसे में प्रियंका गांधी अभी से ही इस ओर काम कर रही हैं, वैसे प्रियंका ने राज्य के बाहर दिल्ली और अन्य जगहों पर भी हाल ही में चुनाव प्रचार किया था।
Source: OneIndia Hindi

Related posts