GoAir ट्रेन से भी कम दाम पर दे रहा हवाई जहाज का टिकट, बेहद सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक कराने का आखिरी मौका

Publish Date:Sun, 16 Feb 2020 05:32 PM (IST)

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। निजी एयरलाइन कंपनी GoAir लोगों को ट्रेन से भी सस्ती दरों पर फ्लाइट टिकट बुक करने का ऑफर कर रही है। कंपनी के इस खास वेलेंटाइन डे ऑफर के तहत बेहद रियायती दरों पर टिकट बुक करने का रविवार को आखिरी दिन है। कंपनी महज 957 रुपये में अहमदाबाद से इंदौर का फ्लाइट टिकट दे रही है। दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए आपको महज 1358 रुपये देने होंगे। पटना से रांची का टिकट महज 1507 रुपये में मिल रहा है। आपको दिल्ली से इंदौर और लखनऊ तक के सफर के लिए 1697 रुपये का भुगतान करना होगा। दिल्ली से वाराणसी का टिकट आपको महज 2084 रुपये में मिल जाएंगे।
30 सितंबर तक की यात्रा पर सस्ते टिकट
घरेलू एयरलाइन कंपनी Go Air 11 फरवरी, 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक की यात्रा के लिए के Cheapest Flight Tickets की पेशकश कर रही है। यह लिमिटेड टाइम ऑफर है, जिसका फायदा कोई भी ग्राहक उठा सकता है। Go Air के अलावा Indigo, Spicejet, Vistara और Air India ने भी काफी सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक कराने का मौका दिया है। कंपनियों ने वेलेंटाइन डे के मौके पर ये खास पेशकश की है। 

SAVE & travel more with GoAir‘s Super Saver Fares!✈️
Book your flight tickets at fares starting just ₹957* for travel till 30th Sept 2020
Hurry! Limited period offer. https://t.co/PbVOURhumz” rel=”nofollow pic.twitter.com/VYCoEs8P8z
— GoAir (@goairlinesindia)
February 13, 2020

ऐसे बुक करें टिकट
GoAir की आधिकारिक वेबसाइट, विभिन्न ट्रेवल पोर्टल से इन सस्ती टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है। हालांकि, फ्लाइट की बुकिंग कराते समय आपको बहुत ध्यान रखने की जरूरत होगी क्योंकि इन बुकिंग्स के तारीख में बदलाव, रिफंड चार्ज, वीकेंड सरचार्ज नियमों के मुताबिक होंगे। हालांकि, ये ऑफर ग्रुप या इंफैंट बुकिंग के लिए मान्य नहीं है। इस ऑफर के तहत सामान्य बैगेज नियम लागू होंगे।

Go Air इन शहरों के बीच काफी कम दाम पर टिकट की पेशकश कर रहा है। आइए जानते हैं किफायती टिकट दरों के बारे मेंः 

ओरिजिन 
गंतव्य 
किराया 

अहमदाबाद 
इंदौर 
 957

 इंदौर
 अहमदाबाद
1214 

 दिल्ली
चंडीगढ़ 
1358 

 गोवा
हैदराबाद 
 1427

 चेन्नई
हैदराबाद 
 1473

 पटना
रांची 
 1507

बागडोगरा 
 गुवाहाटी
1524 

 कोलकाता
भुवनेश्वर 
1531 

बेंगलुरु  
गोवा  
1567 

चंडीगढ़  
 दिल्ली  
 1577

इनके अलावा भी कंपनी कई रूट्स पर सस्ते रेट पर टिकट की पेशकश कर रही है। इसकी जानकारी के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Posted By: Ankit Kumar

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Source: jagran.com

Related posts